बेलपुरा चौक में दिनदहाडे चाकू से हमला

तीन आरोपियों पर मामला दर्ज

अमरावती/दि.5 राजापेठ थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलपुरा चौक स्थित मसानी माता मंदिर के पास दिन दहाडे चाकू से हमला किए जाने की घटना सामने आई हैं. पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं.
जानकारी के अनुसार यह घटना मंगलवार 3 मार्च की दोपहर करीब 12.30 बजे के दौरान बेलापुरा चौक में घटित हुई. शिकायतकर्ता शिवा श्याम तंबोले (38 बेलपुरा, तिवारी चक्की के पास) ने अपनी शिकायत में बताया कि वह काम से घर लौट रहा था. घर के पास बेलपुरा चौक में आरोपी सोनू लक्ष्मण चावरे (25) और शुभम शेषराव उदेकार (40) दोनों खडे थे. शुभम के पास चाकू था. शिवा ने उनसे कहा कि यहां न खडे रहें. क्योंकि आसपास सफाई कर्मचारी रहते हैं. इस बात को लेकर विवाद हुआ.
शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी सोनू चावरे ने शिवा तंबोले के हाथ और पीठ पर चाकू से वार कर दिया. हमले के बाद परिसर के अन्य लोगों ने उसे तत्काल इर्विन अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी हैं. इस मामले में रोहित कन्हैया बोयार (27) का भी नाम सामने आया हैं. शिकायतकर्ता का आरोप है कि तीनों ने साजिश कर उसे जान से मारने की नियत से हमला किया. जबकि आरोपियों के खिलाफ इसके पहले भी कई मामले दर्ज हैं. तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश करने का मामला दर्ज कर पुलिस निरीक्षक नितीन शिंदे के मार्गदर्शन में आगे की जांच जारी हैं.

 

Back to top button