नागपुरी गेट परिसर में चले चाकू , दो घायल

भरी बस्ती में हुए हमले से नागरिकों में दहशत, आरोपी फरार

अमरावती/ दि.2- अमरावती शहर के नागपुरी गेट थाना क्षेत्र में प्राधिक घटनाए फिर से लगातार घटित होने लगी है. दो अलग- अलग घटनाओं में अज्ञात आरोपियों ने दो लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में शेख मुसेब शेख लुकमान और दिलीप पवार गंभीर रूप से घालय हो गये. भरी बस्ती में हुए इस हमले के कारण नागरिकों में दहशत निर्माण हो गई है. पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की है.
जानकारी के मुताबिक पहली घटना गुलीस्ता नगर परिसर में घटित हुई. यहां रहनेवाले 24 वर्षीय युवक शेख मुसेब शेख लुकमान यह सबानगर मस्जिद के पास से जा रहा था तब वहां छिपे बैठे कुछ युवकों ने उस पर अचानक हमला कर चाकू से सपासप वार कर दिए. इस हमले में मुसेब गंभीर रूप से घायल होकर नीचे गिर पडा. यह घटना ताजी रहते परिसर के बनारसी इलाके में दूसरी घटना घटित हुई. यहां रहनेवाले 40 वर्षीय दिलीप पवार पर भी अज्ञात व्यक्ति ने अचानक चाकू से हमला कर दिया. दोनों घटनाओं में हमलावर फरार हो गये. घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती किया गया. भरी बस्ती में हुए इस हमले का कारण पता नहीं चल पाया है. नागपुरी गेट पुलिस ने यह दोनों प्रकरणों को गंभीरता से लिया है. आरोपियों की तलाश के लिए दल रवाना किए गये है. इस घटना के कारण शहर में कानून व सुव्यवस्था का प्रश्न निर्माण हो गया है. पुलिस ने परिसर की सीसीटीवी फुटेज देखकर संदिग्धों की धरपकड शुरू की है. पुरानी दुश्मनी के चलते यह हमले होने का प्राथमिक अनुमान पुलिस ने लगाया है.

Back to top button