मुक- बधिर बच्चों के बीच मनाया कोटेचा का स्मृति दिवस

मानवमिलन संस्था का सराहनीय कदम

अमरावती/ दि.9 अंतर्राष्ट्रीय मानवमिलन संस्था की केंद्रीय समिति के महामंत्री अभय कोटेचा की धर्मपत्नी स्व. अरूणा कोटेचा का द्बितीय पुण्य स्मरण दिन अत्यंत सादगी और सेवाभाव के साथ मनाया गया. स्थानीय राठी मूक- बधिर विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों के साथ समय व्यतीत कर उन्हें स्नेहपूर्वक भोजन कराकर स्व. अरूणा कोटेचा की स्मृतियाेंं को भावपूर्ण श्रध्दांजलि अर्पित की गई.
कार्यक्रम की अध्यक्षता अमरावती शाखा के अध्यक्ष माणिकचंद ओस्तवाल ने की. महामंत्री रतन भंसाली ने अपनी प्रस्तावना में स्व. अरूणा कोटेचा के सेवाभावी जीवन और संस्था के विस्तार में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला. इस अवसर पर संजय मुणोत, प्रकाश बोकडिया एवं अनिल सुराणा ने अपने मनोगत व्यक्त करते हुए स्व. अरूणा कोटेचा के सरल और मिलनसार व्यक्तित्व को याद किया. उन्होंने संकल्प दोहराया कि मानवमिलन संस्था भविष्य में भी इसी प्रकार ‘नर सेवा नारायण सेवा’ के मार्ग पर कार्यरत रहेगीे.
विशेष रूप से उपस्थित अजय कोटेचा की सुपुत्री भावना बरडिया ने अपने माताजी की स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि उनका अंतर्राष्ट्रीय महिला दिन के दिन ही इस संसार में विदा होना एक अद्भुत संयोग है, जो उनके सशक्त नारीत्व और समाज के प्रति उनके समर्पण का प्रमाण है. महिला दिन के उपलक्ष्य में इस अवसर पर राठी मूक- बधिर विद्यालय की संयोजिका पुसदकर एवं भावना बरडिया का विशेष सत्कार किया गया. कार्यक्रम में प्रमुखता से सुरेश समदरिया, राजेश बोकडिया, महेंद्र गुगलिया, अक्षय मंत्री, अजय बोकडिया और हरीश लाठिया उपस्थित थे. विद्यालय के बच्चों के बीच बिताया गया यह समय और उनके मासूम चेहरों की मुस्कान ही स्व. अरूणा कोटेचा के प्रति सच्ची श्रध्दांजलि साबित हुई है.

Back to top button