‘सिपना’ में ‘सेंटर ऑफ एक्सलेंस’ का शुभारंभ

सिविल इंजिनिअरिंग विभाग में अल्ट्राटेक सीमेंट का उपक्रम

अमरावती/दि.9– स्थानीय सिपना अभियांत्रिकी तंत्रज्ञान महाविद्यालय के स्थापत्य अभियांत्रिकी विभाग में अल्ट्राटेक सीमेंट के सौजन्य से सेंटर ऑफ एक्सलेंस की निर्मिती की गई है. जिसका बडी धूमधाम के साथ उद्घाटन किया गया. इस उपक्रम के चलते शैक्षणिक सत्र व उद्योग क्षेत्र के बीच समन्वय और अधिक मजबूत होकर विद्यार्थियों को तांत्रिक ज्ञान, प्रात्यक्षिक अनुभव व कौशल्य विकास के लिए बडे अवसर उपलब्ध होंगे.
सिपना शिक्षा प्रसारक मंडल के अध्यक्ष जगदीश गुप्ता के अध्यक्षता में आयोजित उद्घाटन समारोह में अल्ट्राटेक सीमेंट के उपाध्यक्ष व झोनल हेड इंजी. अरविंद महाजन, विदर्भ विभाग प्रमुख इंजी. अवधेश उपाध्याय, अमरावती सेल्स हेड अजय पुसदकर, सिपना अभियांत्रिकी व तंत्रज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय खेरडे, स्थापत्य अभियांत्रिकी विभाग प्रमुख प्रा. रवि रोठकर, सेंटर ऑफ एक्सलेंस के प्रभारी प्रा. सर्जेराव पाटिल, टेक्नीकल सर्विसेस सोल्युशन के टेरीटरी मैनेजर नितिन कांगटे, आईसीआई के अमरावती शाखा अध्यक्ष अमित गिल्डा, एसो. ऑफ कंसल्टींग सिविल इंजीनियर्स के अध्यक्ष मिलिंद कहाले एवं क्रेडाई अमरावती के अध्यक्ष राजन पाटिल बतौर प्रमुख अतिथि उपस्थित थे. कार्यक्रम में संचालन गौरी उमक व आभार प्रदर्शन ऋषिकेश बडनखे द्वारा किया गया. इस अवसर पर स्थापत्य अभियांत्रिकी विभाग के सभी प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं बडी संख्या में उपस्थित थे.

Back to top button