वकील संघ ने निकाली ढोल-ताशे के साथ पालखी
पारंपारिक वेशभूषा में थिरके भी

* छत्रपति शिवाजी महाराज का गगनभेदी जयकारा
अमरावती /दि.19 – जिला वकील संघ ने अध्यक्ष एड. सुनील देशमुख के नेतृत्व में एवं जिला व सत्र न्यायाधीश यार्लगड्डा की प्रमुख उपस्थिति में आज अभूतपूर्व उत्साह, उल्हास से छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई. कोर्ट क्षेत्र में पालखी की निकाली गई. ढोल-ताशे के निनाद पर पारंपारिक परिधान में वकीलों ने थिरककर आनंद व्यक्त किया. उसी प्रकार संपूर्ण परिसर छत्रपति शिवराय के गगनभेदी जयकार से गूंज उठा था और जमकर भगवा ध्वज लहराये गये. अनोखा शिवजयंती उत्सव कोर्ट में हर्षोल्लास से गुरुवार सबेरे मनाया गया.
इस समय वकील संघ के अध्यक्ष डॉ. देशमुख के साथ सभी पदाधिकारी शिवकालीन वेशभूषा में सम्मीलित हुए थे. जिससे न्यायालय परिसर का वातावरण अनोखा हो गया था. अनेक न्यायाधीश भी इस उत्सव में बडे उत्साह से सहभागी हुए थे. सभी ने केशरियां पगडी धारण कर रखी थी और बार-बार शिवाजी महाराज का जयकारा समस्त वातावरण गूंजायमान कर रहा था. बच्चे भी मावले बनकर पालखी यात्रा में सहभागी हुए थे. उसी प्रकार छत्रपति शिवाजी महाराज की अश्वारुढ सजीव झांकी सभी को आल्हादित कर रही थी. आयोजन में सर्वश्री प्रशांत देशपांडे, सुमित शर्मा…. सहित महिला एडवोकेट्स, युवक-युवतियां बडे जोश से सहभागी हो गये थे.