छाया नगर-पठान पुरा में 1700 मीटर की पाइप लाइन बिछाएं
नगरसेविका आसीया अंजुम वहीद खान की मांग

* उपविभागीय अभियंता को सौंपा ज्ञापन
अमरावती/दि.27-प्रभाग क्रमांक 15 छाया नगर- पठान पुरा में 1700 मीटर की जलापूर्ति पाइप लाइन बिछायी जाए, इस मुख्य मांग को लेकर प्रभाग की नगर सेविका आसीया अंजुम वहीद खान खान ने उपविभागीय अभियंता मनोज वाकेकर को ज्ञापन सौंपा.
ज्ञापन में कहा गया कि, बरसों से पानी की समस्या से जूझ रहे प्रभाग वासियों की समस्या का निवारण होना आवश्यक है. इस समस्या के निवारण के लिए वहीद खान ने मजीप्रा अधिकारियों से अनुरोध किया. तथा समस्या के बारे में अवगत कराया. आजाद कॉलोनी 150, मीटर, कमेला ग्राउंड 200 में बब्बू शाहिद किराना शॉप, कमेला ग्राउंड 100 मी दारुस्सलाम मस्जिद, कमेला ग्राउंड अल्ताफ चक्की दाऊद भाई 200 मी, जाकिर कॉलोनी 100 मी., पठान चौक 150 मी., रतनगंज अंसार नगर बाड़ी मस्जिद ए फातिमा 500 मी. और आजाद नगर मरियम मस्जिद व अन्य क्षेत्र 300 मीटर ऐसी पाइप लाइन बिछाने की जरूरत है. इस संबंध में आज एमआईएम की नगरसेवीका आसियां वहीद खान ने सभी अधिकारियों के समक्ष ज्ञापन सौंप कर कहा कि जल्द से जल्द पानी की पाइप लाइन का काम शुरू हो जाना चाहिए और यह 1700 मीटर पानी की पाइप लाइन डालें ताकि, प्रभाग वासियों की पानी की समस्या हल होगी. समस्या को सुनने के पश्चात उप अभियंता ने जल्द हीं इस्टिमेट बनाकर पाइप लाइन का काम पूर्ण करने का प्रयास करने का आश्वासन दिया. इस समय एमआईएम शहर हाजी इरफान, शाखा अभियंता गुरुदत्त अंभोरे, अंसार नगर पानी की टंकी के अधीक्षक खान, इलियास शेख, वसूली पथक के रागिनी पुंड, मोहम्मद शोएब, देशमुख, कामरान अहमद, मीटर रीडर कयूम भाई ठेकेदार, नितिन शिरभाते प्रमुखता से उपस्थित थे. प्रभाग वासियों की समस्या पर मजीप्रा अधिकारियों ने सकारात्मक निर्णय लेने पर वहीद खान ने सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया.





