एलसीबी दल की रेत तस्करों पर कार्रवाई
रेती और ट्रक समेत डेढ करोड का माल जब्त

* 15 आरोपी पर रेती चोरी का मामला दर्ज
* मोर्शी, तलेगांव, चांदूर रेलवे और शिरजगांव कसबा थाना क्षेत्र में कार्रवाई
अमरावती/दि.4-ग्रामीण अपराध शाखा के दल ने जिला पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद के निर्देश पर पिछले कुछ दिनों से रेत तस्करों के खिलाफ अभियान शुरू किया हैं. इसी के तहत आज मोर्शी और तलेगांव थाना क्षेत्र के अलावा चांदूर रेलवे और शिरजगांव कसबा थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए रेती और 6 ट्रक समेत कुल 1 करोड 50 लाख रुपए का माल जब्त कर 15 आरोपियों के खिलाफ विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया हैं.
जानकारी के मुताबिक ग्रामीण अपराध शाखा के निरीक्षक किरण वानखडे के नेतृत्ववाले दल ने अवैध रेत की ढुलाई करनेवालो के खिलाफ अभियान चलाते हुए आज मोर्शी थाना क्षेत्र में एमएच 20/ जीसी- 3887 और एमएच 30/बीडी -7888 क्रमांक के ट्रक समेत कुल 51 लाख 12 हजार रुपए का माल जब्त कर लिया. इसी तरह तलेगांव दशासर रोड पर ट्रक क्रमांक एमएच 35/ एजे – 1122, एमएच 12 / एक्सएम – 9429, एमएच 27/ डीएम- 5269 और चांदूर रेलवे थाना क्षेत्र के राजना ग्राम के पास एमएच 27/ डीडी- 8454 व शिरजगांव कसबा थाना क्षेत्र के पाला रोड पर डी 21/ के -4957 क्रमांक के ट्रक जब्त कर कुल 1 करोड 50 लाख रुपए का माल जब्त कर 15 आरोपियों के खिलाफ रेती चोरी का मामला दर्ज किया है. एलसीबी दल की इस कार्रवाई से रेत तस्करों में खलबली मच गई हैं.