नेतागिरी बाद में, पहले प्रशिक्षण लो

भाजपा सक्ति से चलाएगी देशभर में व्यापक अभियान

* 20 फरवरी से महाराष्ट्र में शुरुआत, प्रत्येक कार्यकर्ता को लेना होगा सहभाग
मुंबई /दि.17 – केंद्रीय भाजपा ने इस वर्ष को प्रशिक्षण वर्ष घोषित किया है और पार्टी के सभी सदस्यों के लिए प्रशिक्षण लेना अनिवार्य होगा. इसके लिए देशभर में एक व्यापक अभियान चलाया जाएगा और इसकी शुरुआत महाराष्ट्र में 20 फरवरी से होगी.
भाजपा के राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री और महाराष्ट्र के प्रभारी शिवप्रकाश इस मेगा अभियान के राष्ट्रीय समन्वयक होंगे. इसलिए महाराष्ट्र में मेगा अभियान की सफलता पर उनकी विशेष नजर रहेगी. गुजरात के पूर्व सांसद के. सी. पटेल को पश्चिमी क्षेत्र गोवा, गुजरात, महाराष्ट्र, दादर-नगर हवेली, दीव, दमन, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ का प्रभारी नियुक्त किया गया है. शिविर क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंचप्राण और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा घोषित पंच परिवर्तन की जानकारी प्रदर्शित की जाएगी.

* अत्याधुनिक प्रचार के उपकरणों का दिया जाएगा प्रशिक्षण
नेता बनने के लिए आपको पहले एक कार्यकर्ता बनना होगा और भाजपा की विचारधारा को समझकर उसे व्यवहार में लाना होगा. इस प्रशिक्षण अभियान का मुख्य उद्देश्य यही होगा. यह प्रशिक्षण भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं, नेताओं और बाहर से आए लोगों के लिए अनिवार्य होगा. अत्याधुनिक प्रचार उपकरणों पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, ताकि भाजपा कार्यकर्ता और नेता पार्टी के लक्ष्यों, नीतियों और विचारों से विचलित न हो. पार्टी की मूल विचारधारा को आत्मसात करते हुए वे इसे अन्य कार्यकर्ताओं और आम जनता के सामने आधुनिक तरीके से प्रस्तुत कर सके. इसमें पीपीटी व रील बनाने जैसे विषय भी शामिल होंगे. बोर्ड द्वारा क्षेत्रीय स्तर पर चयनित उम्मीदवारोन को पहले प्रशिक्षण दिया जाएगा और उसके बाद सभी के लिए शिविर आयोजित किए जाएगे. प्रशिक्षणार्थियों से शुल्क लिया जाएगा.

* प्रशिक्षण किस लिए?
पार्टी की वैचारिक प्रतिबद्धता, कार्यप्रणाली, कार्यकर्ताओं के व्यवहार, पार्टी के इतिहास और विकास, कार्यकर्ताओं में समाज के प्रति संवेदनशीलता पैदा करने, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों और घटनाओं के बारे में फैलाई जानेवाली फर्जी कहानियां का जवाब देने, सरकार की योजनाओं में जनता को शामिल करने और आधुनिक प्रोद्योगिकी के उपयोग पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा. यह निर्देश दिया गया है कि, प्रशिक्षण शिविर अत्याधुनिक सुविधाओं की जगह हाईफाई न हो. प्रशिक्षणार्थियों के लिए भोजन साधा होना चाहिए और आवास व्यवस्था भी आलिशान न हो, इस बात का ध्यान रखा जाए.

* राज्य में 20 से शुरुआत
महाराष्ट्र के महाअभियान की शुरुआत 20 फरवरी को एक बैठक निमित्य होनेवाली है. भाजपा के सभी जिलो के अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, 14 प्रदेश प्रशिक्षक, जिला प्रशिक्षक की बैठक इस दिन मुंबई में होगी. 24 फरवरी को केंद्रीय संगठन मंत्री बी. एल. संतोष की उपस्थिति में क्षेत्रीय बैठक होगी. उसके बाद पूर्ण वर्ष प्रदेश, जिला और मंडल स्तर पर निवासी प्रशिक्षण शिविर होगे. केवल शक्ति केंद्र प्रमुख और बूथ प्रमुखों का प्रशिक्षण ऑनलाइन होगा.

* पहले कार्यकर्ता बनो
– नेता जरुर बनो लेकिन इसके लिए पहले कार्यकर्ता बनो और भाजपा की विचारधारा समझकर उसे आचरण में लाए. यही इस प्रशिक्षण मेगा अभियान का मुख्य लक्ष्य है.
– इस व्यापक अभियान का उद्देश्य अगले 5 से 25 वर्षों के लिए कार्यकर्ताओं का एक वैचारिक ढांचा तैयार करना है. प्रशिक्षण का विषय होगा ‘व्यक्ति का निर्माण करके संगठन का निर्माण करना और संगठन का निर्माण करके राष्ट्र का निर्माण करना.’ प्रशिक्षण शिविर भाजपा के सभी 1223 मंडलों में आयोजित किए जाएंगे.

Back to top button