मराठी भाषा दिवस व कुसुमाग्रज जयंती निमित्त व्याख्यान
भारतीय महाविद्यालय के मराठी विभाग का आयोजन

मोर्शी / दि. 28 – भारतीय विद्या मंदिर अमरावती द्बारा संचालित स्थानीय भारतीय महाविद्यालय के मराठी विभाग की ओर से शुक्रवार 27 फरवरी को मराठी भाषा दिवस एवं कुसुमाग्रज जयंती के निमित्त व्याख्यान व निबंध स्पर्धा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता अर्थशास्त्र विभाग एल. आर. टेंभुर्णे ने की. उन्होंने अपने अध्यक्षीय भाषण में मराठी भाषा का महत्व विषद किया और मराठी भाषा की समृध्द साहित्य परंपरा व कवि कुसुमाग्रज के साहित्य योगदान का महत्व विषद किया.
मार्गदर्शक प्रा. खाडगडे मैडम ने मराठी भाषा व मराठी साहित्य की समृध्दता विषद की. वहीं अपने प्रास्ताविक में प्रा. वैशाली परसापुरे ने विद्यार्थियों से मराठी भाषा व कुसुमाग्रज के समृध्द साहित्य से पेे्रेरित होकर अपने जीवन में लेखन व वाचन संस्कृति आत्मसात करें, ऐसा आवाहन किया तथा प्रा. कोमल यावले ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया. कवि कुसुमाग्रज के जीवन कार्य विषय पर निबंध स्पर्धा का आयोजन किया गया था. जिसमें विद्यार्थियों ने उत्सफुर्त प्रतिसाद देकर सहभाग लिया. इस समय प्रा. अमृते मैडम, प्रा. चढोकार मैडम, प्रा. निकिता मांडवकर, महाविद्यालय के प्राध्यापक शिक्षकेत्तर कर्मचारी व विद्यार्थी बडी संख्या में उपस्थित थे.





