लायसेंस की मुदत समाप्त, 30 दिनों तक उपयोग कर सकते हैं

सरकार का वाहन, कानून में संशोधन का प्रस्ताव

नई दिल्ली / दि.4 – वाहन अनुमति की मुदत खत्म होेने के बाद भी 30 दिनों की अवधि की सहूलियत उपलब्ध कर देने के लिए सरकार ने ‘मोटर वाहन कानून’ में सुधारना करने का प्रस्ताव रखा है. इन 30 दिनों की कालावधि में वाहन लाइसेंस वैध माना जायेगा.
यह प्रस्ताव ‘जन विश्वास’ (प्रावधान में सुधारणा) विधेयक, 2026 का एक भाग है. यह विधेयक वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितीन प्रसाद ेने शुक्रवार को लोकसभा में प्रस्तुत किया. इस विधेयक द्बारा 23 मंत्रालय के अतिरिक्त 79 केन्द्रीय कानून में सुधारणा करने का प्रस्ताव है.
* संसदीय समिति में समयावृध्दि
गंभीर आरोपों में 30 दिन गिरफ्तार रहने पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री और मंत्रियों को पदों से दूर करने का प्रावधान करनेवाले तीन विधेयकों पर विचार करनेवाली संसदीय समिति को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए शीतकालीन अधिवेशन के अंतिम सप्ताह के पहले दिन तक मुदत दी गई.
देश में खाद की आपूर्ति संग्रह, घबराने की बात नहीं
देश में खाद की आपूर्ति पूरी तरह संग्रह है और घबराने की बात नहीं, ऐसा रसायन और खाद मंत्री जे.पी. नड्डा ने शुक्रवार को लोकसभा में बताया कि मैंने कल सभी कृषि मंत्रियों से चर्चा की. विगत 10 वर्ष में यूरिया का उत्पादन 23 दशलक्ष मैट्रिक टन से 31.5 दशलक्ष मैट्रिक टन तक बढा है. ऐसा उन्होंने कहा.
‘डिजिटल व्यसन से’ हर साल 20 हजार बच्चों की मृत्यु
तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओब्रायन ने बच्चों में और युवाओं में बढनेवाले डिजिटल व्यसन का मुद्दा राज्यसभा में उपस्थित किया. उसके दावेनुसार जिसके कारण हर साल अंदाजन 20 हजार बच्चे आत्महत्या कर रहे हैं. इस दौरान रतन थियम को मरणोपरांत भारतरत्न देने की मांग भाजपा ने की है.

Back to top button