लायंस क्लब ऑफ प्रीमियम पुरस्कारों से सम्मानित
होटल वीरसा में राज समान रीजन कान्फ्रेंस हुई आयोजित

अमरावती/दि.11-रविवार रात आयोजित राज समान रिजन कॉन्फ्रेंस होटल विरसा में रीजन चेयरपर्सन लायंस राजा किंगरानी की अध्यक्षता में लायंस क्लब ऑफ प्रीमियम को कई पुरस्कार और सम्मान प्राप्त हुए. क्लब ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रिजन स्तर पर व्यक्तिगत और सामूहिक उपलब्धियों के लिए सराहना पाई.
डॉ. निक्कू खालसा को लायनिज्म के सबसे वरिष्ठ सदस्य के रूप में सम्मानित, लायंस क्लब के अध्यक्ष मनीष दारा को रिजन स्तर पर प्रेसिडेट स्पीच अवॉर्ड, सचिव रोहित खुराना को बेस्ट सेक्रेटरी अवार्ड एवं बेस्ट सेक्रेटरी स्पीच अवॉर्ड तथा कोषाध्यक्ष राज सिंध छाबडा को बेस्ट ट्रेजर र रिपोर्ट अॅवार्ड, राहुल चढ्ढा को जोन चेयरपर्सन के रूप में विशेष अभिनंदन किया गया. लायंस क्लब ऑफ अमरावती प्रीमियम को बेस्ट एक्टिविटी अवॉर्ड, क्लब बैनर के लिए विशेष बैज डॉ. निक्कू खालसा एवं मनीष द्बारा को प्राप्त क्लब पदाधिकारियों ने सभी पुरस्कारों को क्लब के हर सदस्य की मेहनत और सहयोग का परिणाम बताया. क्लब अध्यक्ष ने कहा, ये उपलब्धियां हमारे प्रीमियम परिवार के सभी सदस्यों की है. हम सब मिलकर सेवा करते हैं और मिलकर एक्टीविटी कार्य करते हैं. इस समय लायंस क्लब अमरावती प्रीमियम के अध्यक्ष मनीष द्बारा सचिव रोहित खुराना, कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंघ छाबडा, डॉ. लक्ष्मीकांत राठी, डॉ. निक्कू खालसा, रतनदीप सिंघ बग्गा, राजेंद्र जाधव, राहुल चड्ढा, संजय देशमुख, रविन्द्र सिंघ सलूजा, नमनदीप सिंघ सलूजा, आशीष पेटे, राजेश छाबडा, रविश भाई, डॉ. शिल्पा दारा, गगन कौर खालसा आदि सदस्य उपस्थित थे.