रेलवे यात्रा में लग्ज़री की एंट्री!

‘अमृत भारत’ कोचेस का शानदार इंटीरियर

* यात्रियों की सुविधाएं, सुरक्षा और यात्रा के समग्र अनुभव को और समृद्ध बनाने के उद्देश्य
नागपुर /दि.6- भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण और लग्ज़री की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भारतीय रेलवे द्वारा अगली पीढ़ी के ‘अमृत भारत’ कोचेस के इंटीरियर डिजाइन और रंगसंगति के नमूना कोच तैयार किए गए हैं. रेल मंत्री ने इन नमूना कोच का निरीक्षण किया. यात्रियों की सुविधाएं, सुरक्षा और यात्रा के समग्र अनुभव को अधिक समृद्ध करने के उद्देश्य से ये कोच विकसित किए गए हैं.
* आधुनिक इंटीरियर डिजाइन और आकर्षक रंगसंगति
इन नए कोचेस में इंटीरियर सजावट के लिए अलग-अलग रंगों का संतुलित उपयोग किया गया है. पीवीसी फ्लोरिंग, सीट और बर्थ का रेक्सीन, स्नैक टेबल, परदे और शौचालय में एक समान और समन्वित रंगसंगति बनाए रखी गई है. इससे कोच के अंदरूनी हिस्से को आधुनिक, आकर्षक और संतुलित स्वरूप मिला है. यात्रियों को अधिक सुखद और शांत अनुभव देने के लिए इस डिजाइन पर विशेष ध्यान दिया गया है.
* उच्च स्तर की सुरक्षा और सामग्री
इन कोचेस में उपयोग की गई सभी सामग्री एचएल3 अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुसार तैयार की गई है. इससे आग लगने की स्थिति में यात्रियों की सुरक्षा अधिक प्रभावी तरीके से हो सकेगी, ऐसा दावा रेलवे प्रशासन ने किया है. सुरक्षा के साथ-साथ सामग्री की टिकाऊपन और रखरखाव की सुविधा को भी प्राथमिकता दी गई है.
* यात्रा आरामदायक बनाने का प्रयास
नए कोचेस में बैठने और सोने की व्यवस्था को अधिक आरामदायक बनाया गया है. प्रकाश व्यवस्था, वेंटिलेशन और सफाई की सुविधाओं में भी सुधार किया गया है. इससे लंबी दूरी की यात्रा में यात्रियों को अधिक आरामदायक अनुभव मिलेगा, ऐसी उम्मीद जताई जा रही है.
* आधुनिकीकरण की दिशा में ठोस कदम
अमृत भारत कोचेस का यह उपक्रम भारतीय रेलवे की व्यापक आधुनिकीकरण योजना का हिस्सा है. यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना, रेल यात्रा को अधिक सुरक्षित और आरामदायक बनाना और समग्र सेवा गुणवत्ता में सुधार करना इस पहल का मुख्य उद्देश्य है. आने वाले समय में ऐसे आधुनिक कोचेस की संख्या बढ़ाकर देशभर के यात्रियों को इसका लाभ देने की योजना रेलवे प्रशासन द्वारा बनाई जा रही है.

Back to top button