मॅग्रेट प्रकल्प : 32 किसानों का राज्यस्तरीय दौरा
सिन्नर, जालना, बदनापुर में देखें प्रक्रिया उद्योग

* फलों की पैदावार बढाने संबंधी जानकारी ली
अमरावती / दि.21 – महाराष्ट्र अॅग्री बिजनेस नेटवर्क प्रकल्प अंतर्गत किसान अभ्यास दौरा व प्रत्यक्ष भेट 16 से 18 मार्च तक संपन्न हुआ. प्रकल्प के ‘बाजार विकास व प्रोत्साहन’ घटक अंतर्गत दौरे में 32 किसानों ने सहभाग लिया. इन किसानों ने नाशिक जिले के सिन्नर, जालना के बदनापुर में कृषि विज्ञान केंद्रों और प्रक्रिया उद्योगों को भेंट दी. उसी प्रकार फलोे की पैदावार बढाने संबंधी नॉलेज प्राप्त किया.
इस दौरे में किसानों की खेतमाल प्रक्रिया, ब्रॅडिंग, पैकेजिंग और वैश्विक बाजार में इस संबध में विस्ता पूर्वक जानकारी दी. किसानों ने चिखली में ‘आभाळमाया शेतकरी उत्पादक कंपनी ’ को भेंट दी. यहां सब्जीभाजी व फल प्रक्रिया उद्योग, निर्यात के अवसर और आधुनिक कृषि तंत्रज्ञान के संबंध में प्रत्यक्ष जानकारी दी. उसके बाद बदनापुर जालना में मोसंबी संशोधन केन्द्र और कृषि विज्ञान केंद्र को भेंट देकर फलबाग व्यवस्थापन के विषय में जानकारी ली. सिन्नर में कृषक मित्र अॅग्रो सर्विसेस प्रा. लि. में भेंट देकर प्रदेश के निर्यात अवसर की जानकारी दी. उसके बाद सह्याद्री फार्म्स को भेंट देकर किसान मजबूतीकरण, मूल्यवर्धन और बडे प्रमाण में निर्यात श्रृंखला का प्रात्यक्षिक देखा. उसी प्रकार जैन हिल्स, जलगांव में टिश्यू कल्चर कंपनी को भेंट देकर केले की महिला मजबूतीकरण, नई जाति और दर्जेदार पौधे के विषय में जानकारी ली. जैन इरिगेशनम में आधुनिक कृषि तंत्रज्ञान और संशोधन कार्यो की जानकारी लेकर जैन फूड पार्क में प्रक्रिया केन्द्र को भेंट दी.
दौरे के कारण किसानों को कृषि की ओर व्यवसाय के रूप में देखने का अवसर मिला है. आधुनिक तकनीकी ज्ञान और बाजार से संबंधित किसानों की शाश्वत ग्रोथ में सहायता होगी. प्रकल्प संचालक विनायक कोकरे, अतिरिक्त संचालक डॉ. अमोल यादव के मार्गदर्शन में हुई विजिट हेतु कृषि व्यवसाय तज्ञ अक्षय गणेशपुरे तथा विद्या पुंड ने संयोजक का दायित्व निभाया.





