तपोवनेश्वर में शिवरात्रि पर महाप्रसादी
हजारों ने लिया लाभ

* शिवलिंग का अभिषेक करने उमडे थे श्रद्धालु
* अलौकिक सजावट, जयभोले का जयघोष
अमरावती /दि.17 – श्री क्षेत्र तपोवनेश्वर संस्थान में महाशिवरात्रि महोत्सव पर हजारों, लाख से अधिक भाविकों के उमडने एवं अभिषेक, पूजा, अर्चना की होड पश्चात सोमवार को आयोजित काला के कीर्तन में भी श्रद्धालु बडी संख्या में उमडे. दोपहर ठीक 12 बजे हर-हर महादेव और भोलेनाथ का जयकारा करते हुए शोभायात्रा निकाली गई. दहीहांडी भी रखी गई थी. दोपहर 1 बजे से प्रारंभ हुए महाप्रसाद का हजारों भक्तों ने लाभ लिया.
आयोजन को सफल बनाने संस्थान के अध्यक्ष अनिल साहू, उपाध्यक्ष लच्छूराम पवार, सचिव नीलेश कुबडे, ट्रस्टी सर्वश्री रामचंद्र गुप्ता, राजेश आचलिया, रुपचंद खंडेलवाल, दिलीप ठाकरे, रवि पंजापी, प्रवीण सावले, प्रमोद बंड, विठ्ठल पवार और सैकडों सेवाधारियों ने सहयोग किया. भाविकों का भी योगदान रहा. श्री क्षेत्र के योगीराज सद्गुरु सीताराम गिरि महाराज की कृपा से उक्त आयोजन प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी सफल होने की भावना भाविकों ने व्यक्त की. उल्लेखनीय है कि, तपोवनेश्वर शिवलिंग का अलौकीक श्रृंगार इस समय किया गया था. यह भी याद दिला दे कि, यह क्षेत्र तप और साधना के लिए प्रसिद्ध है. यहां महर्षिश्रृंग ने तप किया था. उनके वरदान से ही राजा दशरथ को पुत्ररत्न की प्राप्ती होने की आख्यायिका है.





