अनंत कोटी ब्रह्मांडनायक महाराजाधिराज योगिराज……
गजानन महाराज के प्रकट दिन पर शहर हुआ भक्तिमय

* शहर के मंदिरों में दर्शन के लिए लगी भक्तों की कतार
* विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों सहित महाप्रसाद का हजारों ने लिया लाभ
अमरावती/दि.9 -गजानन महाराज के प्रकट दिवस पर शहर के विविध मंदिरों में बडे ही उत्साह और भक्तिभाव के साथ नाम स्मरण करते हुए भक्तों ने अनंतकोटी नायक के सिद्ध मंत्र का जाप कर अपनी इच्छाएं उनके चरणों में अर्पित की. हर कोई श्रीं की भक्ति में रंग गया था. केवल यहीं नहीं विविध स्थानों पर विगत सात दिनों से जारी कार्यक्रमों का पालकी, दिंडी व महाप्रसाद वितरण से किया गया. कहीं हवन की सुगंध तो कहीं स्वादिष्ट व्यंजन का स्वाद भक्तों ने चखा. शहर के माताखिडकी, रेल्वे स्टेशन परिसर, समर्थ विवेकानंद कॉलनी, राजापेठ स्पोर्टिंग क्लब, देवरणकर नगर सहित कांता नगर, किरण नगर गली नं. 2. बुधवारा, दहीसाथ, साईनगर, रविनगर, सातुर्णा, माया नगर, रुख्मिणी नगर, समर्थ कॉलोनी, रेवसा गजानन धाम, प्रभात कॉलोनी, छाया कॉलोनी, किरण नगर, केडिया नगर, हमालपुरा, कांचन विहार, डीपीएस स्कूल, आईटीआई कॉलोनी, कांग्रेस नगर मार्ग, कठोरा नाका, शेगांव नाका, कैम्प, तपोवन, यशोदा नगर नगर, कल्याण नगर जैसे विविध क्षेत्र में स्थित गजानन महाराज के मंदिरों में रविवार को उत्साह का देखने मिला. मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की कतार रही. मंदिरों को फूलों से सजाया गया था. आकर्षक रोशनी की गई थी. साथ ही कहीं दुग्धाभिषेक, जलाभिषेक कर बूंदी के लड्डू, हलवा, झुणका, मसाला चावल, केला, शरबत, दाल सब्जी व रोटी जैसे मिष्ठान का प्रसाद भक्तों को बांटा गया. तथा कुछ स्थानों पर आज महाप्रसाद का आयोजन किया है. संत गजानन भक्तों को हमेशा ही सादगीपूर्ण जीवन यापन के साथ दूसरों की सहायता करने की सीख को लेकर भक्त हमेशा ही विजय ग्रंथ का पठन कर उनके विचारों को अपनाने तथा का प्रयास करते हैं. इस कारण रविवार को आयोजित संत गजानन महाराज प्रकट दिवस पर सर्वत्र उत्साह का माहौल देखने मिला.
* माताखिडकी परिसर हुआ भक्तिमय
माताखिडकी परिसर स्थित संत गजानन महाराज मंदिर में आस्था एवं श्रद्धा के साथ गजानन महाराज का प्रकट दिन मनाया गया. इस अवसर पर पार्षद विलास इंगोले ने मंदिर कों भेंट देकर दर्शन का लाभ उठाया. मंदिर में आयोजित कार्यक्रमों में उनकी उपस्थिति रही.

* रेल्वे स्टेशन मार्ग मंदिर में दर्शनार्थ लगा तांता
अमरावती रेलवे स्टेशन रोड परिसर में बने गजानन महाराज मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा. इस अवसर पर जहां भक्तों ने गजानन महाराज के दर्शन किए वहीं सभी ने यहां हजारों की संख्या में प्रसादी का लाभ लिय. इस समय कई भक्तों ने इस प्रसादी व्यवस्था में अपनी सेवाएं देकर गजानन भक्तों के चेहरे पर अलग ही खुशी महसूस करवाई.

* मंगलधाम में होम हवन
स्थानीय मंगलधाम कॉलोनी स्थित गजानन महाराज धाम में रविवार को स्थानीय भक्तों ने होम हवन का आयोजन किया. शाम 5 बजे से आरंभ हवन में आहूति अर्पित की गई. हवन की आरती से समाप्ति हुई. इस अवसर पर विविध दम्पतियों ने हवन में अपनी तरफ से आहुतियां दीं. पश्चात सभी भक्तों ने महाप्रसाद के रूप में भाकरी व झुनका का लाभ लिया.
* वकील लाईन परिसर से निकली पालकी
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वकील लाइन स्थित गजानन महाराज मंदिर से बाबा की भव्य पालकी निकाली गई. इस अवसर पर पूर्व पार्षद प्रणीत सोनी प्रमुखता से उपस्थित थे. जिन्होंने इस पालकी में सहभागी होकर भक्तों का उत्साह बढाया. गांधी चौक के विविध मार्ग होते हुए यह पालकी यात्रा मंदिर परिसर में समाप्त हुई. पश्चात सभी भक्तों ने दर्शन माऊली का गुणगान किया. इस दौरान पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों से सजाया गया था.

* देवरणकर नगर में महाकाल के दर्शन
बडनेरा मार्ग पर स्थित कुशल ऑटो के समीप देवरणकर नगर गजानन महाराज मंदिर द्वारा तैयार की गई उज्जैन के महाकाल की झांकी देखने के लिए भक्तों की भारी भीड उमड रही है. इस अवसर पर पार्षद संजय शिरभाते ने सपत्नीक उपस्थित रहकर उज्जैन के महाकाल व संत गजानन महाराज के दर्शन किए. इस समय रामप्रियाश्री जी सहित अन्य गणमान्यों की भी उपस्थिति रही. आज रात 10 बजे तक यह झांकी खुली रहेगी. साथ ही दोपहर 12 से 3 बजे तक भक्तों के लिए महाप्रसादी की व्यवस्था की गई है. जिसका ज्यादा से ज्यादा संख्या में लाभ लेने का आवाहन आयोजकों ने किया.
मंदिरों में लगा झुणका भाकरी का भोग
बता दें कि संत गजानन महाराज को सादगीपूर्ण भोजन पसंद था. उन्हें पसंद आने वाले झुणका व भाकरी के साथ बैंगन का भुर्ता, ठेचा, प्याज, नींबू का प्रसाद जगह-जगह वितरित किया गया.
समर्थ गजानन महाराज संस्थान में कथा की समाप्ति
स्थानीय समर्थ विवेकानंद कॉलोनी परिसर में स्थित समर्थ गजानन महाराज संस्थान में द्वारा शिव महापुराण कथा का वाचन आकाश महाराज लक्षणे (कोंडाली) के सुमधुर एवं प्रभावशाली वाणी से किया गया. जिसका समापन कल भक्तिभाव और उत्साह के साथ किया गया. हर वर्ष संत श्री गजानन महाराज का प्रकट दिन अत्यंत श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है. इस वर्ष श्रीं का 148 वां प्रकट दिन महोत्सव विशेष आकर्षण का केंद्र बना है. इस महोत्सव के अवसर पर संस्थान द्वार सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गए, प्रातः अभिषेक, पूजन, आरती, भजन और की पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया. दूर-दराज से आए श्रद्धालु भक्त, साधु-संत वृद्ध सभी ने इस पावन अवसर में बड़े उत्साह के साथ सहभाग लिया. रविवार को कथा की समाप्ति के बाद सभी ने प्रसादी का लाभ लिया. यहां हजारों की तादाद में भक्त उपस्थित थे.






