यूपीएससी नागरी सेवा परीक्षा में महाराष्ट्र के अभ्यर्थियों का शानदार प्रदर्शन

पुणे/दि.6 – संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित नागरिक सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है. इस परीक्षा में देशभर से कुल 958 अभ्यर्थियों को विभिन्न सेवाओं के लिए अनुशंसित किया गया है. परिणाम में महाराष्ट्र के उम्मीदवारों ने भी उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है और कई मराठी अभ्यर्थियों ने मेरिट सूची में स्थान हासिल किया है. घोषित मेरिट सूची के पहले 100 स्थानों में भी महाराष्ट्र के कई उम्मीदवारों ने जगह बनाई है. उपलब्ध जानकारी के अनुसार राज्य के जिन अभ्यर्थियों ने उल्लेखनीय स्थान प्राप्त किया है, उनमें किरण कामठे – 53 वां स्थान, हृषिकेश अलासे – 61 वां स्थान, सायली पगार – 87 वां स्थान, दीक्षा पाटकर – 88 वां स्थान शामिल हैं. इसके अलावा अन्य मराठी उम्मीदवारों में अंकिता पाटील (140), कार्तिक बच्छाव (177), राहुल पाटील (225), शुभम बेहेरे (226), ऋषिकेश पालीमकर (283), मोहिनी जगताप (323), हर्षवर्धन पाटील (349), हर्षवर्धन तिडके (355), कुणाल अहिरराव (430), अभिषेक मगदूम (449), धनश्री अहिरे (489) तथा मनोज पाटील (493) ने भी सफलता प्राप्त की है.
इस वर्ष के परिणाम में महाराष्ट्र के उम्मीदवारों की उल्लेखनीय सफलता से राज्य के स्पर्धा परीक्षा क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायी उपलब्धि माना जा रहा है.

Back to top button