कल से कंवर नगर शिव मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव

विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन

अमरावती /दि.13 – शिव महिला मंडल एवं श्री शिव नवदुर्गा उत्सव मंडल कंवर नगर की ओर से महाशिवरात्रि पर्व हर्षोल्लास के साथ और भक्तिमय वातावरण में मनाया जाएगा. हर साल की तरह इस साल भी शिव मंदिर परिसर में श्रद्धालूओं के लिए विविध धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन किये जाएंगे.
कल शनिवार 14 फरवरी को सुबह 9.30 बजे ध्वजारोहण से कार्यक्रमों की शुरुआत होगी. वहीं रात 10 बजे प्रसिद्ध लक्की भैया का जागरण का कार्यक्रम होगा. जिसमें भजन-कीर्तन के माध्यम से भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया जाएगा. रविवार 15 फरवरी को प्रात: 4 बजे दुग्ध स्नान, प्रात: 5 बजे भस्म आरती होगी. इस अवसर पर बडी संख्या में श्रद्धालूओं के शामिल होने की जानकारी आयोजकों द्वारा दी गई है.
सोमवार 16 फरवरी को रात 8 बजे से महाप्रसाद का आयोजन किया गया है. इसके अलावा रोजाना सुबह 9 बजे और शाम 6 बजे नियमित आरती होगी. आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से सहपरिवार उपस्थित रहकर पुजा-अर्चना व महाप्रसाद का लाभ लेने का आग्रह किया है. संपूर्ण कंवर नगर क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर उत्साह का माहौल दिखाई दे रहा है.

Back to top button