महेश महिला समिति ने अनोखे अंदाज में मनाया महिला दिवस

विजयालक्ष्मी, पूनम, सपना भट्टड, स्मिता कासट, प्रीति महिंद्र का सत्कार

* विविध क्षेत्र में सफल नारियां
अमरावती /दि.7- महेश महिला समिति टीम ने विविध क्षेत्र में सफलता के परचम लहराने वाली विजयालक्ष्मी कलंत्री, पूनम समानी, सपना भट्टड, स्मिता कासट, पूजा दम्माणी, राधिका दम्माणी, प्रीति महिंद्रा आदि का उनके घर-दफ्तर जाकर भावभीना स्वागत सत्कार कर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया. प्रीति महिंद्र टोमोय स्कूल की हेड है, तो राधिका दम्माणी नोआ हैंडमेड प्रोडक्टस की संचालिका है. पूजा दम्माणी विद्याभारती कॉलेज में विभाग प्रमुख और सपना भट्टड स्वप्नयोग की संचालिका है. पूनम समानी संस्कार वाटिका की अध्यक्षा है. स्मिता कासट सिपना स्कूल की प्रिंसिपल है. यह सत्कार टीम समर्पण के अध्यक्ष नीता राठी, सचिव रोशनी हेडा, कोषाध्यक्ष साक्षी राठी और अन्य ने महेश्वरी गौरव पुरस्कार से उक्त नारियों को सम्मानित किया.
* विजयालक्ष्मी कलंत्री और पूनम समानी
संस्कार वाटिका के माध्यम से बच्चों को गीता के श्लोक से लेकर सनातन धर्म की अनेक बातें, व्यवहार और त्यौहारों का महत्व आदि की शिक्षा देती आयी है. अत: महेश महिला समिति ने उनके कार्यों की दखल लेकर विजयालक्ष्मी कलंत्री और पूनम समानी का सत्कार किया.
* राधिका दम्माणी ने दिया रोजगार
राधिका दम्माणी अपने आप में विशिष्ट व्यक्तित्व है. उन्होंने 100 से अधिक महिलाओं को रोजगार दिया है. उनके यजमान नीलेश दम्माणी की फैक्टरी से निकलने वाले वेस्ट मटेरियल से हैंडमेट नोवा प्रोडक्ट बनाती है. वे मैराथन रनर भी है. उन्होंने 6 फुल और 28 हॉफ मैरथन पूर्ण किये हैं. उन्हें प्रेस्टीजीएस रनर ऑफ द ईयर अवॉर्ड प्राप्त है.
* स्मिता कासट सिपना स्कूल प्रिंसिपल
स्मिता कासट समर्पण, परिश्रम, उत्साह की मूर्ति है. विवाह के 10 वर्ष उपरान्त उन्होंने स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की. वे पोटे कॉलेज की प्रिंसिपल रह चुकी है. अभी सिपना स्कूल की प्रिंसिपल रहने के साथ बच्चों की बुद्धिमत्ता बढाने, खेलकूद, क्रिएटीव वर्क, सामाजिक और काल्पनिक खेलों से बुद्धि बढाने के टिप्स देती आयी है.
* प्रीति महिंद्र बढाती एक्टीवीटी
टोमोय मॉटेन्सरी स्कूल की हेड प्रीति महिंद्र ढाई से सात वर्ष आयु के बच्चों के लिए विविध खेलों, पहेलियों, ड्राईंग, क्राफ्ट, संगीत, नृत्य, कहानी, पपेट शो आदि गतिविधियां करवाती है. बच्चों में एक्टीवीटी बढाती है. खेल-खेल में बच्चे बहुत कुछ सीखते हैं. अनेक उत्सवों को भी यहां चाव से मनाया जाता है. जिससे क्लास में आने के लिए बच्चे उत्सुक रहते हैं. पैरेंटींग कार्यशाला का भी आयोजन वे करती है.
* पूजा दम्माणी विचारशील नेता
पूजा दम्माणी एक डायनामिक और विचारशील नेता है. जिन्होंने अमरावती जिले में सरकारी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण विषय पर शोध प्रबंध किया है. वे 16 वर्षों से मैनेजमेंट क्षेत्र में कार्यरत हैं. अनगिनत युवा मनों को आपने पोषित किया है. शिक्षा के प्रति सदैव उनका जोश विद्यार्थियों के भविष्य को आकार देने प्रेरित करता है.
* सपना भट्टड को कला में रुचि
सपना भट्टड स्वप्नयोग के माध्यम से अपनी कला की रुचि जागृत रखे हुए है और उन्होंने भारत में अनेक जगहों पर प्रदर्शनी लगाकर नाम कमाया है. सपना आर्ट नाम से उनका लघु उद्योग आज लुधियाना पंजाब की प्रसिद्ध कंपनी टॉप-10 इंडियन ऑइकन अवॉर्ड से सम्मान पा चुका है. उनका कहना है कि, कलाकारों को प्रोत्साहन मिलना चाहिए. कला के माध्यम से देश-दुनिया में नाम हो सकता है. इन सभी के सत्कार के समय अधिकांश सत्कार मूर्तियां भावना प्रधान हो गई थी और उनकी आंखों से आंसू छलक गये थे. उन्होंने कहा कि, उनके कार्यों की समाज ने दखल ली है. यह बात संतोषजनक है.

Back to top button