माहेश्वरी महिला मंडल का भव्य गणगौर बिंदोरा

गीतों ने किया ठेठ राजस्थान का आभास

* नगरसेविका रतावा और अग्रवाल का स्नेहिल सत्कार
* सभी महिलाओं का भी मेहंदी पुष्पगुच्छ देकर स्वागत
अमरावती /दि.20 – माहेश्वरी पंचायत अंतर्गत महिला मंडल का गणगौर बिंदोरा भव्य रहा. घुडला रे बांध्यो सुत, घुडलो घुमेला रे घुमेला जैसे पारंपारिक गीतों के कारण राजस्थान का आभास हुआ. महिलाओं में बडा उत्साह देखा गया. समाज की दोनों नवनिर्वाचित नगरसेविका पूजा कौशिक अग्रवाल एवं ललिता रतावा का स्नेहिल सत्कार इस समय किया गया. धूमधाम से निकाली गई ईसरजी और गणगौर की प्रतिमाओं की शोभायात्रा में महिलाओं ने घूमर ताल पर थिरककर आनंद व्यक्त किया. शोभायात्रा में आयी प्रत्येक महिला का मेहंदी, बिंदी, पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया. जिससे सभी बडी हर्षित, गर्वित हुई.
बिंदोरा में उत्साह से सम्मिलित महिलाओं में आशा लढ्ढा, उषा करवा, संध्या केला, रेणु केला, किरण मूंधडा, विद्या करवा, रेखा हेडा, गंगोत्री छांगानी, दीपिका साबू, पूनम भूतडा, जया भूतडा, सिद्धि झंवर, अर्चना मालानी, चंचल तापडिया, पूजा राठी, विद्या मंत्री, सोनल चांडक, अनिता साबू, कीर्ति टवानी, अमृता लाहोटी, राधिका बागडी, शशि मूंधडा, सुनीता राठी, अनीता करवा, विष्णुकांता हेडा, कविता करवा, छाया संजय राठी, कीर्ति देवेंद्र चांडक, सुशिला गांधी, आभा लाहोटी, कविता राठी, उषा भूतडा, निशा भूतडा, अरुणा भट्टड, उषा मंत्री, गायत्री सोमानी, श्वेता लाहोटी, डॉ. रजनी लाहोटी, राशि लाहोटी, निशा जाजू, ज्योति राठी, दीपिका मंत्री, राधा मंत्री, डॉ. प्रीति लढ्ढा, कल्पना चांडक, प्रमिला चांडक, सुवर्णा मालानी, सुवर्णा राठी, विमल काकानी, आशिता जोशी, दुर्गा जाजू, हंसा मूंधडा, संगीता राठी, हर्षा राठी, लता मंत्री, सोनल जाखोटिया, विद्या करवा, रश्मी नावंदर, रानी करवा, प्रतिभा मूंधडा, सरला सिकची, संगीता टवानी, मिना चांडक, कृष्णा राठी आदि का समावेश रहा.
* गणगौर के साथ विठ्ठल-रुख्मिणी
गणगौर को सुंदर, सुरुचिपूर्ण सजाया गया. विठ्ठल-रुख्मिणी की प्रतिमाएं भी सभी को आकर्षित कर गई. संयोजक शोभा बजाज, सरोज चांडक, शोभा राठी, रेखा भूतडा, राधिका अटल, रानी करवा, गायत्री डागा, पूजा तापडिया, संगीता मंत्री रही. रानी करवा एवं कृष्णा राठी ने महेश वंदना प्रस्तुत की. वेदांती मूंधडा, अन्वी राठी, ध्वनी गंगन, नारायणी गंगन, दिव्या भूतडा, लक्षीता लढ्ढा ने महिला दिवस प्रस्तुति दी. एकता लढ्ढा, स्नेहल सोमानी, रचना राठी, चांदनी सोमानी, माधवी करवा ने नृत्य प्रस्तुत किये. माया जाजू, दीपा लढ्ढा, राखी लाहोटी सहित अनेक का उत्साहपूर्ण सहभाग रहा. संचालन सोनल दम्माणी और आभार प्रदर्शन दीपिका मंत्री ने किया. सरपंच सुरेश साबू, प्रा. जगदीश कलंत्री, अशोक जाजू, संजय राठी, मधू करवा, राधेश्याम भूतडा, विनोद डागा, कमल सोनी और सभी पंचायत पदाधिकारी उपस्थित रहे.

Back to top button