शिक्षक के घर की नौकरानी ही निकली चोर, हुई गिरफ्तारी

पांच माह पूर्व घर से चुराई थी 2.10 लाख रुपए मूल्य की सोने की चैन

* गाडगेनगर थाना क्षेत्र की घटना
अमरावती/दि.12 – गाडगेनगर थाना क्षेत्र के पाठ्यपुस्तक मंडल चौक के पास रहने वाले एक शिक्षक के घर से पांच माह पूर्व 16.3 ग्राम सोने की चैन चोरी हो गई थी. पुलिस ने इस घटना का पर्दाफाश करते हुए उस शिक्षक के घर की नौकरानी को ही कब्जे में लेकर उसके पास से वह चोरी हुई सोने की चैन बरामद की है.
जानकारी के मुताबिक पाठ्यपुस्तक मंडल चौक परिसर निवासी मनोजकुमार वसंतराव सिसोदे (44) यह पेशे से शिक्षक है. उन्होंने 24 सितंबर 2025 को गाडगेनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि वें 24 सितंबर को सुबह 8.30 बजे बाहर घुमने जा रहे थे तब उनकी बेटी को 2 लाख 10 हजार रुपए मूल्य की 16.3 ग्राम सोने की चैन पहनने के लिए घर के सोफे पर रखकर गए थे. पश्चात घर में काम करनेवाली नौकरानी पहुंची और वह घर के काम करने लगी.. कुछ समय बाद मनोज सिसोदे और उसकी पत्नी काम पर चले गए. शाम 6.30 बजे वापस लौटे तब बेटी बताया कि उसे सोने की चैन सोफे पर नहीं मिली थी, इस कारण वह वैसे ही कॉलेज चली गई थी. वह सोने की चैन कही न मिलने के कारण सिसोदे ने मामले की शिकायत गाडगेनगर थाने में दर्ज की थी. थानेदार गोरखनाथ जाधव के मार्गदर्शन में महिला पीएसआई आरती गवई के दल ने मामले की जांच करते हुए सिसोदे के घर आना-जाना करनेवालो पर नजर रखी. तब उन्हें सिसोदे के यहां काम करनेवाली नौकरानी की गतिविधियां संदेहास्पद दिखाई दी. इस कारण उसे कब्जे में लेकर गहन पूछताछ की तो उसने चोरी की कबूली दी. उसके पास से वह सोने की चैन जब्त कर ली गई है. यह कार्रवाई थानेदार गोरखनाथ जाधव, निरीक्षक विजया पंधरे, समाधान वाठोरे के मार्गदर्शन में डीबी दल प्रमुख सहायक निरीक्षक मनोज मानकर, पीएसआई आरती गवई, हेड कांस्टेबल भारत वानखडे, राजेश गुरेले, जवान मतीन शेख, सुशांत प्रधान, सुनील वाजगीरे, रुपेश हटकर, के दल ने की.

Back to top button