शारदा नगर में मुख्य सडक का काम अधूरा

नगरसेवक बांबल ने की ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग

* लोग रोज हो रहे दुर्घटना के शिकार
अमरावती /दि.20 – अमरावती के शारदानगर क्षेत्र में मोहोड कॉम्प्लेक्स से श्रीकृष्ण हॉस्पिटल (डॉ. निचत) तक जाने वाला मुख्य मार्ग पिछले चार महीनों से अधूरा पड़ा होने के कारण स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. यह सड़क अत्यंत व्यस्त मानी जाती है, जहां रोज़ाना सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं, लेकिन संबंधित ठेकेदार द्वारा काम अधूरा छोड़ दिए जाने से यहां बार-बार हादसे हो रहे हैं और लोगों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा बना हुआ है.
इस गंभीर समस्या को लेकर संघर्ष संगठन के संस्थापक अध्यक्ष एवं बीजेपी नगरसेवक मिलिंद बांबल ने नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को स्थायी समिति की बैठक में भी उठाया गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है.मिलिंद बांबल ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ठेकेदार द्वारा जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया, तो नागरिकों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा. उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि अधूरे कार्य के लिए जिम्मेदार ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई की जाए और जल्द से जल्द सड़क को पूरी तरह से तैयार कर नागरिकों को राहत दी जाए.

Back to top button