कांग्रेस को असरदार बनाना देशहित में जरुरी

निरीक्षक, विधायक आफताब अहमद और विधायक भाई जगताप का कहना

* कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान
* कार्यकर्ताओं से आवाहन
अमरावती/दि.3 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमिटी के आदेश के अनुसार, पूरे देश और महाराष्ट्र में ‘संगठन सृजन अभियान’ चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत आज अमरावती शहर (जिला) कांग्रेस कमेटी की एक अहम मीटिंग कांग्रेस भवन में हुई. जिसमें पार्टी के संगठन चुनाव निरीक्षक आफ़ताब अहमद (हरियाणा), विधायक भाई जगताप, निरीक्षक डॉ. ज़ीशान हुसैन, निरीक्षक रामविजय बुरुंगले ने संबोधित किया.
निरीक्षक आफताब अहमद ने कहा कि, देश जिस दौर से गुजर रहा है, उसमें कांग्रेस का संगठन मजबूत होना देशहित में जरुरी है. इसलिए कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी समझकर काम करना होगा. जमीनी लेवल पर पार्टी को सुदृढ करने के लिए ही संगठन सृजन अभियान रहने की बात उन्होंने कही. आफताब अहमद को हरियाणा कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का तगडा अनुभव है. उन्होंने अनेक वाकयों के साथ पार्टी संगठन में कार्य करने की शैली भी बतलायी.
वहीं मुंबई से पधारे विधायक एवं वरिष्ठ नेता भाई जगताप ने हमेशा की तरह दो टूक बात रखी. उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है, जो सभी धर्म समाज को लेकर साथ चलती हैं. इसलिए राष्ट्रहित में कांग्रेस का यहां मजबूत होना आवश्यक है. संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता महत्वपूर्ण होता है, यह सोचकर ही नेताओं, पदाधिकारियों को काम करना होगा. संगठन सुदृढ करने गांव, शहर सभी जगह पार्टी निरीक्षक जाएंगे.
इस समय मंच पर सांसद बलवंत वानखडे, पूर्व मंत्री डॉ. सुनील देशमुख, पूर्व मंत्री यशोमति ठाकुर, जिलाध्यक्ष बबलू देशमुख, शहर अध्यक्ष बबलू शेखावत, मनपा नेता प्रतिपक्ष विलास इंगोले, पूर्व विधायक वीरेंद्र जगताप, पूर्व विधायक राजकुमार पटेल, हरिभाउ मोहोड, नजीर खान बीके, भैया पवार, आसीफ तवक्कल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जयश्री वानखडे, किशोर बोरकर, मिलिंद चिमोटे, रामेश्वर अभ्यंकर, राहुल येवले, अनिकेत ढेंगले, मुकद्दर पठान, कांचनमाला गावंडे सहित पार्टी पदाधिकारी मंचासीन थे. युवक कांग्रेस और महिला कांग्रेस पदाधिकारी भी मौजूद रहे. संगठन सृजन अभियान के तहत, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने अमरावती शहर (जिला) कांग्रेस कमेटी के लिए विशेष निरीक्षक नियुक्त किए हैं. इनमें हरियाणा के आफ़ताब अहमद, डॉ. ज़ीशान हुसैन और रामविजय बुरुंगले और धीरज देशमुख शामिल हैं.
* निरीक्षकों ने की कार्यकर्ताओं से विस्तृत चर्चा
आज शुक्रवार को सुबह 11 बजे, इन सभी निरीक्षकों ने स्थानीय कांग्रेस भवन में अमरावती शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ डिटेल में चर्चा की. इस मीटिंग में मुख्य विषय संगठन को मजबूत करना, जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ तालमेल और पार्टी की आने वाली नीतियों पर गहराई से मार्गदर्शन करना था. इस मौके पर मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत करने के लिए अपने महत्वपूर्ण विचार पेश किए और इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने का अपना संकल्प जताया. इस मीटिंग में कांग्रेस के सभी प्रमुख पदाधिकारी सभी नगरसेवक सर्वश्री अनिल अग्रवाल, धीरज हिवसे, प्रशांत महल्ले, विशाल वानखडे, राजश्री जटाले, ललिता रतावा, डॉ. अर्चना आत्राम, सुनीता भेले, मालती गवई, अस्मा खान फिरोज मेहमूद, अनीता काले, लुबना तनवीर मुन्ना नवाब, पदाधिकारी आनंदभाई भामोरे, जीतेंद्र वाघ, सुरेश रतावा, पंकज मेश्राम, गजानन राजगुरे, डॉ. अनीला काजी, रफीक पत्रकार, काका जोशी, पिंटू मारोडकर, सोमेश्वर गौड, प्रसन्न पाटिल राउत, राजू भेले, निखिल बिजवे, अमर भाई, जावेद साबिर, नौशाद भाई, रफीक भाई चीकूवाले, नितिन सेवक, संजय ढोले, बबलू बोडखे, प्रभाकर वालसे, रामा वालसे, माया मावलकर, चंदा चांदवडकर, थोरात ताई सहित निष्ठावान कार्यकर्ता, सभी ब्लाक अध्यक्ष, नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद थे. सभी के सामूहिक प्रयासों से अमरावती में कांग्रेस के संगठन को और असरदार बनाने का संकल्प लिया गया.

Back to top button