मलाबार गोल्ड एण्ड डायमंड ने 50 छात्राओं को दी छात्रवृत्ति
नरसम्मा कालेज में 3.98 लाख का वितरण

अमरावती /दि.25 – मलाबार गोल्ड एण्ड डायमंड चेरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से अमरावती में 50 छात्राओं को 3.98 लाख रुपए की स्कॉलरशिप वितरीत की गई. नरसम्मा कला, वाणिज्य, विज्ञान महाविद्यालय में आयोजित समारोह में शिक्षाधिकारी प्रिया देशमुख, प्राचार्य राजेश चंदन, संस्था सचिव राम महाजन और मलाबार गोल्ड एण्ड डायमंड के अमरावती स्टोर हेड नबील सीपी उपस्थित थे.
मलाबार गोल्ड एण्ड डायमंड शोरुम मैनेजर नवीनी सोमकुवर के अनुसार शिक्षण में परिवर्तन की शक्ति का दृढ विश्वास कंपनी को है. यह गर्व के क्षण है. मलाबार गोल्ड एण्ड डायमंड हमेशा ही केवल ज्वेलरी ब्रांड नहीं तो समाज के प्रति उत्तरदायी एक संवेदनशील समूह है. अपनी समय का 5 प्रतिशत हिस्सा सामाजिक कल्याणकारी कार्यों हेतु समर्पित करता है. जरुरतमंद छात्राओं को स्कॉलरशिप दी गई है. उन्होंने दावा किया कि, ब्रांड के इस प्रकार के प्रयासों से भारत में 18 लाख से अधिक लोगों के जीवन में बदलाव आया है. उन्होंने बताया कि, 2026-27 में 200 करोड का बजट निर्धारित किया गया है. जिससे समाज में अधिक लोगों तक सहायता पहुंचनी चाहिए. उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आना चाहिए. 2007 से शुरु कार्यक्रम के माध्यम से अब तक 1 लाख 15 हजार से अधिक छात्राओं को शिक्षा में सहायता की गई है.





