शादी का प्रलोभन देकर युवती पर अत्याचार करनेवाला गिफ्तार

यवतमाल/दि.7 – शादी का प्रलोभन देकर एक 22 वर्षीय युवती पर बार-बार अत्याचार किया. इस प्रकरण में पीडिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम हिमालय ठाकरे (22) हैं.
जानकारी के मुताबिक यवतमाल तहसील के हिवरी ग्राम निवासी हिमालय ठाकरे ने एक युवती के साथ पहचान थी. उस युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाकर हिमालय ने उसे शादी का प्रलोभन दिया और शारीरिक संबंध स्थापित किए. 15 मई 2025 से 16 फरवरी 2026 की कालावधि में पीडिता के घर के पास के मवेशियों के गोठे में उस पर अत्याचार किया. जब पीडिता ने शादी बाबत पूछताछ की तब हिमालय ठाकरे ने शादी करने से स्पष्ट रूप से इंकार कर दिया. अपने साथ दगाबाजी होने की बात ध्यान में आते ही पीडिता ने यवतमाल ग्रामीण पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज की. पुलिस ने 5 मार्च की रात विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को दूसरे दिन गिरफ्तार कर लिया. थानेदार सुनील नाईक के मार्गदर्शन में पुलिस आगे जांच कर रही हैं.

Back to top button