शराब के नशे में व्यक्ति ने खुद को जिंदा जलाया
उपचार के दौरान हुई मृत्यु, शहर के कुंभारवाडा की घटना

अमरावती/दि.20 – शराब के नशे में धूत और मानसिक निराशा के चलते एक 49 वर्षीय व्यक्ति ने अपने शरीर पर टर्पेंटाइन उडेलकर खुद को जला दिया. यह घटना कुंभारवाडा परिसर में घटित हुई. 9 दिनों के संघर्ष के बाद उपचार के बाद इस व्यक्ति की मृत्यु हो गई. मृतक का नाम अभिजीत नारायण काले (49) हैं.
जानकारी के मुताबिक अभिजीत काले यह पिछले कुछ समय से निराशा में था. 9 मार्च को दोपहर में शराब के नशे में रहते उसने अपने घर में खुद के शरीर पर टर्पेंटाईन उडेलकर खुद को जिंदा जला दिया. घटना की जानकारी मिलते ही उसकी पत्नी प्रीती काले ने तत्काल उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया. जिला अस्पताल में हालत में कोई सुधार न होने से उसे पीडीएमसी अस्पताल में रेफर किया गया था. लेकिन झुलसने के कारण जख्म गंभीर रहने से उसकी हालत चिंताजनक हो गई और आखिरकार 18 मार्च को सुबह उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई. अभिजीत द्बारा निराशा के चलते यह घातक कदम उठाए जाने की बात शिकायत में दर्ज की गई हैं. इस प्रकरण में खोलापुरी गेट पुलिस ने 18 मार्च को आकस्मिक घटना दर्ज की हैं.





