कॅन्टीन से एमडी बेचनेवाला व्यक्ति गिरफ्तार

साढे तीन लाख रुपए मूल्य की एमडी जब्त

* राजापेठ थाना क्षेत्र के बेनाम चौक पर क्राईम ब्रांच की कार्रवाई
अमरावती/दि.18 – शहर के क्राईम ब्रांच के दल ने चाय कैन्टीन के मान पर एमडी बेचनेवाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं. उसके पास से 23.530 ग्राम एमडी जब्त किया गया है. जिसकी किमत 3.52 लाख रुपए हैं. आरोपी का नाम साई नगर के समर्थवाडी निवासी महेश राजू खोडे (26) है. यह कार्रवाई मंगलवार की शाम साई नगर के बेनाम चौक में की गई.
जानकारी के मुताबिक महेश खोडे गत वर्ष से इस चौक में चाय और नाश्ते की कैन्टीन चलाता था. इस कैन्टीन की आड में वह युवाओं को एमडी बेचता था. क्राईम ब्रांच के निरीक्षक संदीप चव्हाण के दल को इस बाबत जानकारी मिली थी. इस आधार पर मंगलवार की शाम क्राईम ब्रांच के दल ने जाल बिछाया और एक युवक को ग्राहक के रूप में कैन्टीन में भेजा. महेश द्बारा आरोपी को एमडी देते ही पुलिस ने उसे दबोच लिया. आरोपी के पास से एक मोबाईल फोन जब्त किया गया हैं. इसमें एमडी खरीदी-बिक्री करनेवाले अनेक लोगों के मोबाईल नंबर हैं. पुलिस इन सभी पर कार्रवाई करनेवाली हैं. राजापेठ थाने में महेश खोडे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया हैं. पिछले कुछ दिनों से शहर में पुलिस द्बारा ड्रग्स व्यवसायियों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया हैं. ऐसे लोगों को गिरफ्तार करने के बाद मामले के तह तक जाकर इन अवैध व्यवसायियों के गिरोह का पर्दाफाश करने की मांग नागरिकों द्बारा की जा रही हैं.

Back to top button