मनीष पाटिल दंपत्ति राष्ट्रवादी में
बीजेपी पदाधिकारी का विधायक खोडके ने किया स्वागत

अमरावती/ दि. 19-महापालिका चुनाव से पहले नेताओं का इधर से उधर होने का सिलसिला तेज हो गया है. आज यशोदा नगर के बीजेपी नेता मनीष पाटिल और उनकी पत्नी अर्चना पाटिल ने बीजेपी छोड राष्ट्रवादी में प्रवेश किया है. यह जानकारी राकांपा नेता अविनाश मार्डीकर ने दी और बताया कि विधायक संजय खोडके ने पाटिल और उनके समर्थकों का राष्ट्रवादी में घडी का दुपट्टा डालकर स्वागत किया.
बता दें कि राष्ट्रवादी में कल ही सिराज खान और सचिन निगम ने धूमधडाके से प्रवेश किया था. जिससे माना जा रहा है कि विधायक संजय खोडके मनपा चुनाव को लेकर बडे गुरू गंभीर है और सभी 87 स्थानों पर चुनाव लडने के लिए तगडे उम्मीदवार मैदान में उतारने जा रहे हैं. मनीष पाटिल यशोदा नगर भाग में दबदबा रखते हैं.