नाबालिग को विवाह कर बनाया गर्भवती

बालविवाह करनेवाला पति हुआ नामजद

अमरावती/दि.19 – माहुली जहांगीर पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरा-देवरी गांव में रहनेवाले रवि दिलीप वर्‍हाडे नामक युवक ने वर्ष 2025 में 18 वर्ष से कम आयु वाली नाबालिग युवती के साथ विवाह किया था. जिसने गर्भवती होने के उपरांत विगत 14 फरवरी को अमरावती स्थित अस्पताल में एक बेटे को जन्म दिया. इस बात की जानकारी मिलते ही गाडगे नगर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मामले को चांदुर बाजार पुलिस के पास वर्ग किया. जिसके आधार पर चांदुर बाजार पुलिस ने बालविवाह प्रतिबंधक अधिनियम की धारा 9, 10 व 11, एवं बीएनएस की धारा 64 (2) (एम) के तहत रवि वर्‍हाडे को नामजद करते हुए मामले की जांच शुरु की.

Back to top button