प्रकल्पग्रस्तों का कलेक्ट्रेट पर विशाल मोर्चा
मनोज चव्हाण, गौतम खंडारे, नीलेश ठाकरे का नेतृत्व

* 20 मांगों का निवेदन प्रस्तुत
* सरकारी जॉब और सुविधा में मांगा 15 प्रतिशत आरक्षण
अमरावती /दि.10 – बलिराजा प्रकल्पग्रस्त संघर्ष संगठन ने आज अपनी 20 मांगों के समर्थन में नेहरु मैदान से जिलाधिकारी कार्यालय पर कडी धूप में विशाल मोर्चा निकाला. अध्यक्ष मनोज चव्हाण, सचिव गौतम खंडारे, नीलेश ठाकरे के नेतृत्व में निकले मोर्चे में हजारों की संख्या में जिले और संभाग के प्रकल्पग्रस्त सहभागी हुए. जिन्होंने सरकार से प्रकल्पग्रस्तों का आरक्षण कोटा 5 से बढाकर 15 प्रतिशत करने के साथ अन्य 19 मांगे रखी है. जिसमें किसानों को प्रति हेक्टेअर 5 लाख सानुग्रह अनुदान, सीधे नौकरी, सरकारी सेवा में 5 वर्षों तक समाहित न किये जाने पर एक मुश्त 40 लाख अनुदान देने की मांग शामिल है.
कडी धूप में जोरदार नारेबाजी करते हुए मोर्चा जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा और वहां मांगों का विस्तृत निवेदन प्रशासन को सौंपा गया. आंदोलन में सर्वश्री मधुकर निस्ताने, अजय भोयर, भूषण चौधरी, संजय गिद, अभय जैन, गौरव बिजवे, अरुण तायडे, रामकृष्ण बैलमारे, निकिता शेंडे, प्रशांत मुरादे, नितिन मलमकार, डॉ. भगवान पंडित, अनिल मुंडे, राधा काले, राजू लोणकर, मोहन गहुले, मनोज तंबाखे, दिलीप कदम, रोशन धवल, सचिन ढवले, शुभम डोनालकर, गजानन ठाकरे, राजेश श्रीघरे, शरद फलोकार, ओमप्रकाश कोमावार, शेख रियाज पटेल, रामेश्वर मेटे, प्रमोद खाडे, बलवीर वानखडे, संजय धोंडे, शेख हबीब और अन्य सैकडों की उपस्थिति रही.
मनोज चव्हाण के नेतृत्व में प्रकल्पग्रस्तों ने पहले भी आंदोलन सफल किये है. राज्य शासन ने दखल लेकर प्रकल्पग्रस्तों को करीब 700 करोड की राशि वितरीत की थी. उसी प्रकार उनके गांवों में सभी सुविधाओं के साथ पुनर्वास किया जा रहा है.





