बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मास्टरमाइंड जीशान बंबिहा गैंग में हुआ शामिल
कनाडा और अमेरीका से ऑपरेट कर रहा है गैंग

* सपोर्ट और पैसे न मिलने से बिश्नोई गैंग से खासा नाराज था जीशान
मुंबई/ दि.18 – अंडरवर्ल्ड के समीकरण एक बार फिर तेजी से बदल रहे है. ताजा घटनाक्रम में बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के मास्टरमाइंड और लंबे समय से फरार चल रहे जीशान अख्तर ने बिश्नोई गैेंग से नाता तोडकर उसके बसे बडे दुश्मन बंबिहा गैंग से हाथ मिला लिया है. दविंदर बंबीहा के इस बंबीहा गैंग का हरियाणा ,पंजाब , दिल्ली और राजस्थान में वर्चस्व रहा है. 2016में दविंदर के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने के बाद मौजुदा समय में इसे लकी पटियाल आर्मीनिया से चला रहा है. खुफिया विभाग के अनुसार जीशान के बंबीहा गैंग में शामिल होने से दोनों गैंग्स के बीच चल रही खुनी रंजिश को खतरनाक मोड पर ला खडा किया है. क्योंकि जीशान कनाडा और अमेरिका के इसे ऑपरेट कर रहा है. बिश्नोई गैंग में यह दूसरी दरार है. इसके पहले गोल्डी बराड और रोहित गोदार बिश्नोई गैंग से अलग हो गए थे.
बिश्नोई गैंग से क्यों टूटा जीशान का भरोसा
खुफिया सूत्रों के अनुसार बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद जीशान अख्तर को बिश्नोई गैंग से उम्मीद के मुताबिक आर्थिक मदद और संरक्षण नहीं मिला. गैंग के भीतर उसे नजर अंदाज किया जाने लगा. नाराजगी ने उसे गैंग छोडने के लिए मजबूत किया. उसने सीधे तौर पर बिश्नोई गैंग के विरोधी खेमे में जाने का फैसला कर लिया.
बंबिहा गैंग एंट्री से बदले समीकरण
हरियाणा से सक्रिय बंबिहा गैंग लंबे समय से बिश्नोई गैंग का सबसे बडा प्रतिव्दंदी रहा है. दोनों गैंग्स के बीच कई बार गैंगवार हो चुकी है. जिनमें कई कुख्यात शार्प शूटर्स मारे गए है.ऐसे में जीशान अख्तर जैसे बडे नाम का बंबिहा गैंग में शामिल होना इस रंजिश को और भडका सकता है. जानकारों का मानना है कि यह सिर्फ गैंग बदलने का मामला नहीं बल्कि ताकत का संतुलन में बडा बदलाव है.
जांच एजेंसियां अलर्ट पर
सुरक्षा एजेसियां इस पूरे घटनाक्रम को बेहद गंभीरता से देख रही है. उनका मानना है कि जीशान के बंबिहा गैंग में शामिल होने से बिश्नोई गैंग और बंबिहा गैंग के बीच हिंसक टकराव की संभावना कई गुना बढ गई है. पंजाब हरियाणा और दिल्ली -एनसीआर में पुलिस और खुफिया तंत्र को अलर्ट कर दिया गया है.
विदेश से बैठकर चला रहा है क्राइम नेटवर्क
जीशान अख्तर फिलहाल कनाडा और अमेरिका में छिपकर बैठा है. वही से गैंग का संचालन कर रहा है.आधुनिक टेक्नोलॉजी और इंटरनेशनल नेटवर्क के जरिए वह भारत में अपने गुर्गो को निर्देश दे रहा है. एजेंसियों को इनपूट मिले है कि वह लगातार बंबीहा गैंग में नए शार्प शुटर्स को जोडने और पुराने नेटवर्क को मजबुत करने में जुटा है. सुत्रों के अनुसार ,जीशान अख्तर के इशारे पर पंजाब, दिल्ली और हरियाणा में कई कारोबारियों और कुछ अभिनेत्रियों को धमकी भरे कॉल किए गए है. इस कॉल्स के जरिए करोडो रूपये की रंगदारी मांगी गई है.





