मैक्सिमो मिनी वैन पलटी, 10 यात्री घायल

मूर्तिजापुर से आसरा मार्ग की घटना

अमरावती /दि.11 भातकुली थाना क्षेत्र अंतर्गत मूर्तिजापुर से आसरा रोड पर शर्मा के खेत के पास दो वाहनों की टक्कर से बडी दुर्घटना हो गई. इस दुर्घटना में मैक्सिमो मिनी वैन पलट गई, जिसमें वैन में सवार 10 यात्री घायल हो गये. सभी घायलों को उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है. इस मामले में पुलिस ने दोनों वाहन चालकों के खिलाफ अपराध दर्ज किया. यह घटना दोपहर 1 बजे के दौरान घटी.
जानकारी के अनुसार मूर्तिजापुर-आसरा रोड पर शर्मा के खेत के पास दो वाहनों में टक्कर हो गई. जिसमें एमएच-41/वी-6029 क्रमांक की मैक्सिमो मिनी वैन पलट गई. सडक पर वाहन का तेल फैल गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि, यह दुर्घटना टाटा वाहन क्रमांक एमएच-45/टी-1791 के कारण हुई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बाधित यातायात को सुचारु करवाया. प्रत्यक्षदर्शी सुखदेवराव थवले (57) ने पुलिस को बताया कि, मैक्सिमो मिनी वैन मूर्तिजापुर से आसरा की ओर जा रही थी. तभी शर्मा की वाडी के पास टाटा वाहन अचानक मुख्य सडक पर आ गया. जिससे मैक्सिमो चालक का नियंत्रण छूट गया और वाहन सडक से नीचे उतरकर खेत में जाकर पलट गया. दुर्घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से वाहन को सीधा किया गया और वाहन से घायलों को बाहर निकालकर आसपास के नीजी अस्पतालों तथा मूर्तिजापुर भेजा गया. इस मामले में टाटा वाहन के चालक प्रशांत उर्फ बाल्या बलवंतराव मोहोड (आसरा, भातकुली) तथा मैक्सिमो वाहन के चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने पर भातकुली पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुुरु कर दी.

Back to top button