अमरावती फसल मंडी में महापौर तेजवानी, नेता प्रतिपक्ष इंगोले, नगरसेवक अग्रवाल का स्नेहिल सत्कार
मंडी के विकास हेतु कार्य का वचन

* संचालक मंडल द्वारा उत्साहपूर्ण आयोजन
अमरावती/दि.2 – अमरावती फसल मंडी में आज सभापति हरीश मोरे की अध्यक्षता में नवनिर्वाचित महापौर श्रीचंद तेजवानी, नेता प्रतिपक्ष विलास इंगोले और स्वीकृत नगरसेवक एवं अमरावती मंडल के संपादक अनिल अग्रवाल का स्नेहिल सत्कार किया गया. इस समय मंच पर संचालक किशोर चांगोले, संचालक प्रकाश कालबांडे, प्रमोद इंगोले, फल अडते अध्यक्ष आरिफ भाई मंसूरी, सचिव सुदेश दातेराव, पप्पू नसीम विराजमान थे. बडा ही उत्साहपूर्ण आयोजन रहा.
नवनिर्वाचित मेयर श्रीचंद तेजवानी, विपक्ष के नेता विलास इंगोले एवं नगरसेवक अनिल अग्रवाल ने मंडी के हित में एवं विकास हेतु सदैव तत्पर रहने की बात कही. उसी प्रकार फल और सब्जी मंडी की साफ-सफाई को दैनंदिन क्रम में शामिल करने का भरोसा दिलाया. तीनों ही नेताओं ने संचालक मंडल द्वारा व्यक्त अपेक्षाओं को पूर्ण करने की भरसक कोशिश की भी बात कही.
सत्कार समारोह में फलक मंडी कर्मचारी संगठन के प्रवीण पवार, भाजीपाला अडते एसो. के सुभाष बिजवे, विजय शिरभाते, फल अडते एसो. के श्रीकांत दातेराव, मजीद भाई, वसीम भाई, दिलीप वाट, सै. समीर, सोनू भाई, विक्की पिंजानी, धर्मेंद्र पाटिल, सै. शोएब, सै. इशफाक, चेतन यादव, रफीक भाई, राजेश इंगोले, रमेश विहनकर, पप्पू खडके, विकास राजगुरे, जैकी दासमलानी, बंडू संत्रणकर, अताउल्ला खान, संजय बाहेकर, कर्मचारी संघ के जी. एम. पटके, वी. एम. खडसे, पी. एस. कोंडे, एस. पी. नांदणे, व्यापारी संघ के अनिल जेठानी, राकेश जेठानी, पप्पू आहूजा, मनोज दासमलानी, अजय खारकर, विक्की आहूजा, नितिन बोबडे, बेदरकर, दीपक आहूजा, सुरेश जेठानी, राजेश गणोरकर, हमाल कामगार के नौशाद भाई, सलीम भाई, चांद भाई आदि की उपस्थिति रही. संचालन प्रमोद इंगोले ने किया.





