मजदूर महिला की सर्पदंश से मौत

वरूड/दि.5 वरूड तहसील के वाठोडा चांदस शिवार में एक मजदूर महिला की सर्पदंश से मृत्यु हो गई. 9 जनवरी को दोपहर 3 से 3.30 बजे के दौरान यह घटना घटित हुई. उसे गंभीर अवस्था में अमरावती और बाद में नागपुर के वैद्यकिय अस्पताल में भर्ती किया गया था. लेकिन उसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई. मृतक महिला का नाम वाठोडा निवासी बेबी अनिल उपासे (53) हैं.
इस प्रकरण में वरूड पुलिस ने 3 फरवरी को आकस्मिक घटना दर्ज की हैं. वरूड थाने के हवलदार मनोज वानखडे ने मामला दर्ज किया है. बेबी उपासे यह वाठोडा गांव के गिरीश देशमुख के खेत में कपास चुनाई के लिए गई थी. उस समय जहरिले साप ने मजदूर महिला के पैर को काट लिया. उसे तत्काल वरूड के अस्पताल में भर्ती किया गया था. पश्चात अमरावती और नागपुर रेफर किया गया. जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई.

Back to top button