कल जिले की पेयजल समस्या पर बैठक

विधायक रवि राणा की पहल

अमरावती /दि.6 – शहर और जिले की गर्मी के मुहाने पर पेयजल समस्या संबंधी समीक्षा बैठक विधायक रवि राणा की पहल से कल शनिवार 7 मार्च को सुबह 10.30 बजे महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण के कार्यालय में बुलाई गई है. यह जानकारी उमेश ढोणे ने दी और बताया कि, बैठक में राजस्व, पंचायत समिति, भूजल सर्वेक्षण, जिला परिषद और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के सभी प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहेंगे. अत: सभी गांवों के सरपंच, उपसरपंच, ग्रामविकास अधिकारी, सचिव से उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है. साथ ही अपने गांव के जलापूर्ति संबंधित प्रस्ताव की दो कापी लेकर उपस्थित रह सकते है.

Back to top button