पुलिस मुख्यालय का कर्मचारी टोली का सदस्य

4.75 करोड का गांजा जब्त

* बुलढाणा में खाकी के लिए शर्मनाक स्थिति
बुलढाणा/ दि. 11 – गांजा तस्करी करते हुए लोगों को खाकी द्बारा दबोचे जाने की खबरे आपने खूब पढी होगी. बुलढाणा में कानून के रक्षक पुलिस वाले ने ही तस्करों के गिरोह में शामिल होकर गांजा का लेन – देन शुरू कर देने का भयानक मामला उजागर हुआ है. गांजा तस्करों की टोली में लिप्त आरोपी पुलिस कर्मी प्रदीप मुसदवाले बुलढाणा मुख्यालय कंट्रोल रूम में तैनात था.
पुलिस ने छत्तीसगढ के महासमुंद जिले में कोमखाना में की कार्रवाई दौरान 4 करोड 75 लाख रूपए का गांजा जब्त किया. यह नशीला पदार्थ उडीसा से महाराष्ट्र के लिए लाया जा रहा था. उसी समय पुलिस ने कार्रवाई की. पुलिस ने अक्षय भोरजे और शुभम आवटे को अरेस्ट किया. इन दोनों की निशानदेही पर कोमखान थाना क्षेत्र में छापा मारकर भारी मात्रा में माल जब्त किया. इस संदर्भ में एनडीपीएस एक्ट अंतर्गत विभिन्न धाराओं में आरोपियाेंं के विरूध्द केस दर्ज किया गया है. आगे जांच जारी है. प्रदीप मुसदवाले के गांजा तस्करी में लिप्त होने से बुलढाणा में खाकी की किरकीरी हो रही है.

Back to top button