दुपहिया चोरी प्रकरण में नाबालिग दबोचा गया

एक दुपहिया जब्त, क्राईम ब्रांच की कार्रवाई

अमरावती/दि.4 – फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र से चोरी हुई दुपहिया प्रकरण में क्राईम ब्रांच के दल ने सुतगिरणी परिसर से एक नाबालिग को कब्जे में लेकर उसके पास से 1.40 लाख रुपए मूल्य की चोरी की दुपहिया जब्त कर ली हैं.
जानकारी के मुताबिक फ्रेजरपुरा थाने में फरवरी माह में दुपहिया चोरी होने का मामला दर्ज हुआ था. यह पल्सर मोटर साइकिल 21 फरवरी की रात 10.30 बजे के दौरान प्रशांत नगर चौक के हनुमान मंदिर के पीछे स्थित पानठेले के पास से चुराई गई थी. यहीं दुपहिया के साथ एक युवक सुतगिरणी परिसर में खडा रहने की जानकारी बुधवार 4 मार्च को क्राईम ब्रांच के निरीक्षक संदीप चव्हाण को मिली. इस जानकारी के आधार पर उपनिरीक्षक गजानन सोनोने, हेड कांस्टेबल दीपक सुंदरकर, सुनील लासूरकर, जहीर शेख, सचिन बहाले, अतुल संभे, सूरज चव्हाण, राजिक रायलीवाले, योगेश पवार और प्रभात पोकले के दल ने जाल बिछाकर नाबालिग युवक को कब्जे में ले लिया. तब उसने दुपहिया चोरी की कबूली दी. पुलिस ने दुपहिया वाहन और आरोपी को फे्रेजरपुरा पुलिस के हवाले कर दिया.

Back to top button