बालगृह से नाबालिग युवक भागा

अन्यों के भागने का प्रयास वहां तैनात गार्ड ने किया विफल

* दो लोग घायल, फ्रेजरपुरा पुलिस ने किया मामला दर्ज
अमरावती/दि.13 – रुख्मिणी नगर के शासकीय निरीक्षण गृह व बालगृह से भागने वाले युवकों को पकडते समय वहां तैनात 2 कर्मचारी घायल हो गये. उन्होंने भाग रहे इन नाबालिगों को पकड लिया. फिर भी एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक वहां से भागने में सफल हो गया. शिकायत के आधार पर फ्रेजरपुरा पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
जानकारी के मुताबिक फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र के रुख्मिणी नगर परिसर ेमें नाबालिग युवकों का शासकीय निरीक्षण गृह व बालगृह है. यहां पर बाल न्याय मंडल के आदेश पर राजापेठ पुलिस के जरिए धारा 305 (अ) के तहत एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक को दाखिल किया गया था. 11 अप्रैल की रात 11 बजे के दौरान यहां कर्मचारी अविनाश वसंतराव मारबदे (30) और तीन अन्य गार्ड तैनात थे. यह चारों कर्मचारी ड्यूटी पर रहते एक नाबालिग युवक ने अविनाश मारबदे और एक गार्ड को धक्का देकर वहां से भागने का प्रयास किया. तब ड्यूटी पर तैनात रोहित हिंगणे और शुभम मावी नामक गार्ड ने उसे पकड लिया. सभी कर्मचारी एक नाबालिग को पकडने के प्रयास में रहते इस बालगृह में कैद अन्य नाबालिगों ने भागने का प्रयास किया. तब किसी तरह कर्मचारियों ने वहां से भागने वाले एक नाबालिग को पकड लिया और उसे वहां सुरक्षित बैठाकर अन्य युवकों को पकड लिया गया. लेकिन फिर भी वह पहले भागने वाला नाबालिग युवक वाहक और गार्ड के साथ धक्का मुक्की कर वहां से भागने में सफल हो गया. अविनाश मारब्दे की शिकायत पर फ्रेजरपुरा पुलिस ने बीएनएस की धारा 137 (2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.

Back to top button