लैगिंक अत्याचार कर नाबालिग को किया गर्भवती

नांदगांव खंडेश्वर थाना क्षेत्र की घटना

अमरावती/ दि. 26 – एक नाबालिग युवती को प्रेमजाल में फंसाकर शादी का प्रलोभन देकर उस पर लैगिंक अत्याचार किया गया. इसके चलते युवती गर्भवती हो गई. शिकायत के आधार पर नांदगांव खंडेश्वर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है. आरोपी युवक का नाम वेदांत गाडगे (18) हैं.
जानकारी के मुताबिक आरोपी और पीडिता एक दूसरे के परिचित है. वेदांत ने पीडिता को अपने प्रेमजाल में फंसाकर उसे शादी का प्रलोभन दिया और उसका लैगिंक शोषण किया. इन संबंधों के चलते पीडिता 3 से 4 माह की गर्भवती हो गई. पीडिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सों की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.

Back to top button