शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग युवती पर अत्याचार

परतवाडा /दि.10 – एक 15 वर्षीय नाबालिग युवती को शादी का प्रलोभन देकर अपहरण करने और उस पर अत्याचार किये जाने की घटना सामने आयी है. इस प्रकरण में परतवाडा थाने में मामला दर्ज किया गया है. पीडिता 6 माह की गर्भवती रहने की बात रिपोर्ट में स्पष्ट हुई है.
इस प्रकरण में परतवाडा पुलिस ने सावली दातुरा ग्राम निवासी साजन बाबाराव मांडवकर (23) के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया है. अकोला जिले में रहने वाली पीडिता की पहचान आरोपी साजन मांडवकर से फोन पर हुई थी. फरवरी 2025 में आरोपी ने उसे शादी का प्रलोभन दिया और परभणी जिले में भगाकर ले गया. आरोपी ने पीडिता को विविध स्थानों पर ले जाकर उस पर अनेक बार लैंगिक अत्याचार किया.





