मजदूर युवती से प्यार का झांसा देकर दुराचार

अमरावती /दि.24 – खोलापुर पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ईंट भट्टी पर काम करनेवाली युवती को उसके ही परिचय में रहनेवाले युवक ने अप्रैल 2025 में प्रेम और शादी का झांसा देते हुए अपने जाल में फांसा तथा उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए और जब उक्त महिला गर्भवती हो गई, तो आरोपी ने उससे कन्नी काट ली. जिसके चलते उक्त महिला ने खोलापुर पुलिस थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई. खास बात यह रही कि, अप्रैल 2025 में उक्त युवती अल्पवयीन थी. ऐसे में खोलापुर पुलिस ने बीएनएस की धारा 137 (2), 64 (1), 64 (2) (उ) सहित पोक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत अपराधिक मामला दर्ज करते हुए जांच शुरु की है.
* नाबालिग को शराब पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म
वहीं दूसरी ओर मंगरुल चव्हाला पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत दो युवकों ने एक नाबालिग युवती को शराब पिलाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया तथा उसे जान से मार देने की धमकी भी दी. पीडिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर मंगरुल चव्हाला पुलिस ने बीएनएस सहित पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत अपराधिक मामल दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी है.