घर के सामने खडे दो वाहनों को शरारती तत्वों ने फूंका, जलकर राख

नागपुरी गेट थाना क्षेत्र के सुफियान नगर की घटना

अमरावती/ दि.11- नागपुरी गेट थाना क्षेत्र के सुफियान नगर नं. 2 परिसर में रहनेवाले सैयद समीर सैयद नासीर (28) नामक युवक के घर के सामने खडे दो वाहनों को किसी ने आल लगा दी. इस घटना में उनके वाहन जलकर राख हो गये. इससे उनका काफी नुकसान हो गया. शिकायत के आधार पर पुलिस के अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.
जानकारी के मुताबिक 7 अप्रैल की रात 10 बजे के दौरान सैयद समीर ने अपनी होंडा ड्रीम युगा मोटर साइकिल क्रमांक एम.एच. 27/ बी.डी.-0587 और एक्टीवा मोपेड क्रमांक एम.एच. 27/सी.पी. -0343 घर के सामने सडक पर खडी रखी थी. रात में वे घर में जाकर सो गये. दूसरे दिन तडके 4.30 बजे के दौरान जब वे नींद से जागे और बाहर आकर देखा तो उनकी मोटर साइकिल पूरी तरह जल गई थी और मोपेड का भी काफी हिस्सा जला हुआ था. इसके अलावा घर के कपाउंड की प्लास्टिक की सीट और इलेक्ट्रीक केबल भी जल गया था. इस घटना में करीबन सैयद समीर का 55 हजार रूपए को नुकसान हो गया. यह आग किसी ने रात 10 बजे के बाद लगाई रहने का अनुमान है. सैयद समीर के मुताबिक गेट पर और घर में किसी ने पहले डीजल का छिडकाव किया. उसके बाद आग लगाई. आरोपियों द्बारा किसी बडे हादसे को अंजाम देने के इरादे से आग लगाई रहने का आरोप शिकायत में दर्ज किया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है. परिसर के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे है. इस घटना से परिसर में दहशत का वातावरण निर्माण हो गया है

Back to top button