आकर्षक रोशनाई से नहाई मिस्किनशहा मियां मस्जिद

अमरावती/दि.18 – ईद का पर्व जैसे-जैसे नजदिक आ रहा है, वैसे-वैसे शहर की सभी मस्जिदों में ईद का त्यौहार मनाने हेतु अच्छी-खासी तैयारियां की जा रही है. जिसके तहत स्थानीय हाथीपुरा स्थित मरकज अहले सुन्नत मिस्किनशहा मियां मस्जिद में रंगरोगन करने के साथ ही आकर्षक रोशनाई भी की गई है. जिसके चलते शाम ढलते ही हाथीपुरा स्थित मस्जिद रंग-बिरंगी रोशनी में नहाई नजर आ रही है. (फोटो – शुभम अग्रवाल)





