विधायक प्रवीण तायडे की बजट सत्र को लेकर व्यापक तैयारी
अचलपुर निर्वाचन क्षेत्र के कई विकास कामों को लेकर तैयार किया प्रस्ताव

अचलपुर /दि.23 – अचलपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रवीण तायडे ने आगामी बजट सत्र को लेकर व्यापक रणनीति तैयार की है. उन्होंने क्षेत्र के शहरी व ग्रामीण विकास, रोजगार, सिंचन और बुनियादी ढांचे से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को प्राथमिकता के साथ सदन में उठाने की तैयारी की है.
विधायक प्रवीण तायडे द्वारा अचलपुर नगरपरिषद की नई प्रशासकीय इमारत हेतु 40 करोड़ रुपये का प्रावधान करवाने नगरपरिषद के कार्यों को सुव्यवस्थित व आधुनिक सुविधाओं से युक्त करने के लिए नई प्रशासकीय इमारत के निर्माण हेतु 40 करोड़ रुपये के विशेष निधि की मांग की जाएगी. वहीं अमृत योजना में कथित भ्रष्टाचार की जांच की मांग उठाते हुए अचलपुर नगरपरिषद क्षेत्र में अमृत योजना के अंतर्गत हुए कार्यों में अनियमितताओं व भ्रष्टाचार के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की जाएगी.
इसके अलावा अचलपुर मतदारसंघ में युवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि आधारित बड़े उद्योग एवं प्रोसेसिंग प्रकल्पों की स्थापना का प्रस्ताव रखा जाएगा. साथ ही क्षेत्र के धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और अधूरी विकास योजनाओं को पूर्ण करने के लिए 10 करोड़ रुपये के अतिरिक्त निधि की मांग की जाएगी तथा क्षेत्र के तीर्थस्थलों को ‘ब’ श्रेणी का दर्जा दिए जाने की मांग उठाई जाएगी.
इन सबके अलावा महत्वपूर्ण सड़क एवं पुल निर्माण के लिए मंजूरी व निधि हेतु ग्रामीण व शहरी भागों में जर्जर सड़कों तथा आवश्यक पुलों के निर्माण व मरम्मत के लिए विशेष अनुदान की मांग सदन में उठाई जाएगी. साथ ही साथ अपूर्ण सिंचन परियोजनाओं को पूर्ण करने की मांग करते हुए किसानों को स्थायी सिंचन सुविधा उपलब्ध कराने हेतु लंबित परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने के लिए मंजूरी और निधि उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा. साथ ही राजना पूर्णा बैरेज परियोजना को मंजूरी व 200 करोड़ रुपये की मांग करते हुए सिंचन क्षमता बढ़ाने और किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए राजना पूर्णा बैरेज परियोजना को स्वीकृति दिलाने तथा 200 करोड़ रुपये के प्रावधान की मांग की जाएगी. गांवों में बुनियादी सुविधाओं, सड़क, पेयजल और अन्य विकास कार्यों के लिए विशेष निधि स्वीकृत करने का प्रस्ताव रखा जाएगा.
* चांदूर बाजार में एमआईडीसी शुरू करने की मांग
बजट सत्र में विधायक प्रवीण तायडे द्वारा क्षेत्र के औद्योगिक विकास को गति देने और स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) के अंतर्गत चांदूर बाजार में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की मांग की जाएगी. वधायक प्रवीण तायडे ने स्पष्ट किया है कि उनका उद्देश्य अचलपुर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को गति देना है. बजट सत्र में वे किसानों, युवाओं और आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाकर ठोस निर्णय कराने का प्रयास करेंगे. इस व्यापक तैयारी से क्षेत्र में विकास कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.