माहुली जहांगीर में विधायक राजेश वानखडे की गुडतुला

नांदगांव पेठ/दि.30 – जनता के दिलों पर राज करने वाले तिवसा के विधायक राजेश वानखडे के जन्मदिन उपलक्ष्य माहुली जहांगीर के महालक्ष्मी गोट फार्म में बीजेपी जिला उपाध्यक्ष विवेक गुल्हाने की पहल पर विधायक की गुडतुला का आयोजन किया गया. प्रदेश सचिव जयंत डेहनकर की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में आरती वानखडे, विजय कडू, मिलिंद पाटिल, छाया डंडाले, मनीषा गुल्हाने, विवेक गुल्हाने, प्रदीप गौरखेडे, मनीषा पिहुलकर सहित मान्यवरों की उपस्थिति रही.
जयंत डेहनकर ने कहा कि, राजेश वानखडे केवल विधायक नहीं तो जनता के दिलों पर राज करने वाले नेता है. दिलदार स्वभाव और आक्रमक कार्यशैली के कारण अल्पावधि में निर्वाचन क्षेत्र पर अपनी छाप राजेश वानखडे ने छोडी है. उनके नेतृत्व में तिवसा निर्वाचन क्षेत्र सही अर्थों में सुजलाम सुफलाम हो रहा है. प्रस्तावना विवेक गुल्हाने ने रखी और विधायक वानखडे के सभी क्षेत्र सामाजिक, धार्मिक, शिक्षा, मेडिकल, खेल में व्यापक कार्य और योगदान का उल्लेख किया. यह भी कहा कि, अल्पावधि में निर्वाचन क्षेत्र की जनता का विश्वास अर्जित कर विकास कार्यों की भागीरथी लाने वाले नेतृत्व यानि राजेश वानखडे. अंत में उपस्थित नागरिकों को गुड के पैकेट और उपहार दिये गये. बडे ही आनंद पूर्ण एवं अपनत्व से भरे वातावरण में असंख्य बीजेपी कार्यकर्ता महिला पदाधिकारी, नागरिकों ने विधायक वानखडे को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी.

* विकास अंतिम घटक तक पहुंचाने का प्रयत्न
इस समय विधायक राजेश वानखडे ने कहा कि, कार्यकर्ताओं के स्नेह, अपनत्व से वे अभिभूत है. यहां कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी पूर्ण हो जाती है. जनता द्वारा दिखाये गये विश्वास को सार्थक करने का प्रयास होगा. निर्वाचन क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के साथ ही अंतिम घटक तक कार्यों को पहुंचाने का प्रयत्न करने का वादा विधायक वानखडे ने किया.

 

 

Back to top button