विधायक साजिद पठान को देंगे समुचित सुरक्षा
सीएम का विधानसभा में वादा

* शुभम लोणकर को गिरफ्तार करने की भी घोषणा
मुंबई/अकोला/दि.26 – अकोला पश्चिम के विधायक, कांग्रेस नेता साजिद खान पठान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शुभम लोणकर द्वारा धमकी दिये जाने क प्रकरण में आरोपी की सरगर्मी से तलाश किये जाने की जानकारी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज सदन को दी. उसी प्रकार उन्होंने सदन को आश्वस्त किया कि, विधायक पठान को पुलिस सुरक्षा देने के कडे निर्देश उन्होंने दिये हैं. विधायक की समुचित सुरक्षा करने का दावा सीएम ने सदन में किया.
उल्लेखनीय है कि, बिश्नोई गैंग के शुभम लोणकर ने पिछले सप्ताह एक के बाद एक अकोला के दो विधायकों को धमकी दी. लोणकर ने साजिद पठान को एप से कॉल कर 10 करोड की फिरौती मांगी. न देने पर बाबा सिद्दीकी समान मार डालने की धमकी दी. यह मुद्दा राष्ट्रवादी के जयंत पाटिल ने सदन में उठाया और साजिद पठान को झेड प्लस सुरक्षा देने की मांग रखी. पाटिल ने आरोपी शुभम लोणकर को दबोचने की मांग की.
सीएम फडणवीस ने उनकी डिमांड और मुद्दे का उत्तर देते हुए कहा कि, विधायक साजिद खान की संपूर्ण सुरक्षा के निर्देश दिये गये है. उसी प्रकार पुलिस युद्धस्तर पर आरोपी को खोज रही है. सीएम ने कहा कि, साजिद पठान की पुलिस सुरक्षा उनकी जिम्मेदारी है.





