चलती गाडी से मोबाईल झपटनेवाला गिरफ्तार
गाडगे नगर पुलिस की कार्रवाई

अमरावती/दि.26 -पैदल जा रही एक युवती के हाथ का मोबाईल झपटनेवाले आरोपी को पुलिस ने मंगलवार 24 मार्च किया गया. गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम अचलपुर के सुलतानपुर निवासी सोहेल शाह सलीम शाह 24 हैं.
बजरंग नगर निवासी एक 18 वर्षीय युवती 7 जुलाई 2023 की शाम 4 बजे के दौरान केशरबाई लाहोटी महाविद्यालय के सामने से विलास नगर की तरफ पैदल जा रही थी. बीच रास्ते में दुपहिया पर आए एक युवक ने उसके हाथ का 8 हजार रुपए मूल्य का मोबाईल झपटकर पलायन कर लिया था. इस प्रकरण में युवती की शिकायत पर गाडगे नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की. जांच में यह इस घटना को अंजाम रिकॉर्ड पर रहे सोहेल शाह सलीम शाह द्बारा किए जाने की बात स्पष्ट हुई. लेकिन वह फरार था, ऐसे में वह सरमसपुरा थाना क्षेत्र के ऑटो स्टैंड पर खडा रहने की जानकारी गाडगे नगर पुलिस को मिली. इस जानकारी के आधार पर पुलिस के दल ने सरमसपुरा और सुलतानपुर पहुंचकर उसे दबोच लिया. इस कार्रवाई गाडगे नगर के थानेदार गोरखनाथ जाधव के मार्गदर्शन में सहायक निरीक्षक मनोजकुमार मानकर, उपनिरीक्षक गजानन अंसापुरे, प्रकाश मेश्राम, निलेश जुनघरे, अमोल यादव, विनोद मालवे, सिध्दार्थ श्रृंगारे व सचिन गौरखडे ने की.





