प्रलंबित, पीडादायक वेदना पर आधुनिक तकनीक से दे सकते हैं मात
साई वेदांत अस्पताल प्रलंबित वेदना शमन उपचार

अमरावती / दि.24 -साईं वेदांत अस्पताल में आधुनिक तकनीक और अत्याधुनिक उपचार से दीर्घकाल की वेदना का प्रबंधन विषय पर वैद्यकीय कार्यक्रम रखा गया. अकोला की प्रसिध्द वेदना चिकित्सा तज्ञ डॉ. नम्रता भागवत ने उसका नेतृत्व किया. अमरावती के प्रसिध्द चिकित्सकों ने भी इसमें भाग लिया. वेदना प्रबंधन की नवीनतम तकनीक जानने के लिए डॉक्टर्स एकजुट हुए थे.
डॉ. नम्रता भागवत ने स्पॉन्डिलायटिस, सायटिका, कर्करोग से होनेवाली वेदना, हरपीस के कारण नागिन से होनेवाली पीडा, घुटना दर्द,जोडों का दर्द और चेहरे की वेदना जैसी पुरानी पीडाओं पर लेटेस्ट तकनीक तथा इंजेक्शन से उपचार के बारे में कौशल्य बताया. लंबी अवधि की पीडा से त्रस्त रूग्ण साई वेदांत अस्पताल में डॉ. भागवत का मशवरा ले सकते हैं. डॉ. भागवत प्रत्येक माह के तीसरे शनिवार को यहां विजिट करती है.
इस समय 100 से अधिक चिकित्सक उपस्थित थे. जिनमें डॉ. गणेश पुंडकर, डॉ. श्रीकांत शेगोकार, डॉ. गणेश काले, डॉ. संध्या काले, डॉ. नारायण उमाले, डॉ. ज्योति सावरकर, डॉ. वैजयंती पाठक, डॉ. राज अग्रवाल, डॉ. मंजुषा बोके, डॉ. आशा ठाकरे, डॉ. कल्पना लांडे, डॉ.सुयोगा पानाट, डॉ. मीनल देशमुख, डॉ. रेवती ढवले, डॉ. सोनल काले, डॉ. शीतल पाटोडे, डॉ. अपूर्व काले, डॉ. विक्रम देशमुख, डॉ. राहुल ढाकरे, डॉ. अलका कुथे, डॉ. विजय कनाके, डॉ. योगेश सावदेकर, डॉ. ऋषिकेश सावदेकर, डू. अमोल ढगे, डॉ. निखिल चांदुरकर, डॉ. कौस्तुभ सारडा, डॉ. आश्लेष चौधरी, डॉ. पुष्कराज पाटील, डॉ. ईशानी पाटील, डॉ. अमेय सदर आदि डॉक्टर उपस्थित थे.





