मोदी जी सिलेंडर दो, सिलेंडर दो, सिलेंडर दो
कांग्रेस का कलेक्ट्रेट पर तीखा आंदोलन

* मिट्टी के चूल्हे पर बनाई रसोई
* घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत पर नाराजी
अमरावती/दि.13 – खाडी युद्ध के कारण देशभर में हुई घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए शहर जिला कांग्रेस ने आज जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन, आंदोलन किया. मोदी जी सिलेंडर दो, सिलेंडर दो और अन्य नारे बुलंद किये. आंदोलन में सैकडों की संख्या में कांग्रेसजनों ने जोश से भाग लिया. महिला कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के सामने ही मिट्टी के चूल्हें पर रोटी बनाई. सरकार की निष्क्रियता और नियोजन शून्यता का निषेध किया.
आंदोलन का नेतृत्व शहर जिला अध्यक्ष बबलू शेखावत, पूर्व महापौर विलास इंगोले, महिला अध्यक्ष जयश्री वानखडे, स्वीकृत नगरसेवक अनिल अग्रवाल, मिलिंद चिमोटे, प्रमोद इंगोले, नगरसेवक धीरज हिवसे, डॉ. अर्चना आत्राम, महेश व्यास, अभिनंदन पेंढारी ने किया. महिला कांग्रेस ने गैस सिलेंडर उलटे रखकर पास में ही चूल्हा बनाकर उस पर रोटियां सेंकी और सरकार का निषेध किया. आंदोलन में कांग्रेसजनों का बडा जोश नजर आया. युवा कार्यकर्ताओं ने सिलेंडर सिर के उपर उठाकर उसके खाली होने से नागरिकों को हो रही परेशानी पर ध्यान खींचा. सिलेंडर के 60 रुपए बढाये गये रेट कम करने की मांग करते हुए ‘नरेंदर झाले सरेंडर, महागाईचा झटका लाडक्या बहिणींना फटका’ जैसे नारे लगाये गये. ‘देशद्रोही मोदी सरकारचा निषेध असो’ की घोषणा से परिसर गूंज उठा था.
केंद्र सरकार के नाम एक निवेदन जिलाधिकारी कार्यालय स्थित आपूर्ति विभाग को सौंपा गया. आंदोलन में बडी संख्या में कांग्रेसी शामिल हुए. उनमें डॉ. अर्चना आत्राम, मालता गवई, राजश्री जठाले, मैथिली पाटील, शिल्पा तुषार राऊत,किरण चंदवाडकर,आरती पिंपले, सीमा तिवारी, हर्षा काले, सारिका मेश्राम,सरस्वती पाटील,शारदा प्रजापती, आरती पांडे, अनिता राजवाडे, नीता मोहोड,संजय शिरभाते, प्रशांत महल्ले,अभिनंदन पेंढारी,गजानन जाधव, सुरेश रतावा, हाजी निसार जेके, किशोर राईबोले, नौशाद अली, संजय बोबडे, अब्दुल रफिक पत्रकार, सादिक शाह, अरुण जयस्वाल,विजय वानखडे,बासित अजीज, विजय आठवले, धीरज हिवसे,विक्की उर्फ विशाल वानखडे, नीलेश गुहे, वैभव देशमुख, नितीन काले,आशिष यादव, गुड्डू हमीद, प्रदीप अरबट,रोहन भातकुलकर, प्रथमेश बाखडे, कलीम शेख, संजय मोरे, सादिक अली हारून अली, अजीजउद्द्दिन भाई, दिनेश तेम्भूरणे, सुरेश गुप्ता, प्रभाकर वलसे, धनंजय बोबडे,अब्दुल रौफ, बिलाल भाई, सुरेश कनोजिया, राहुल बागडे, आनंद काले, सारंग काले, मनोज करवा, कृष्ण कलाने, प्रफुल्ल तायडे, रणधीर काप्सिकार,बंटी टांक,प्रियाल मोहोड, शुभम बाम्बल आदि का समावेश रहा.





