अस्वच्छता निर्मूलन हेतु निगरानी समिति गठित
महापौर, उपमहापौर, स्थायी अध्यक्ष सहित 13 लोगों का समावेश

* संपूर्ण शहर की साफ-सफाई का जिम्मा
अमरावती/दि.12- महापालिका की विशेष आमसभा में सदस्यों की साफ-सफाई को लेकर तीव्र भावनाएं सुनने के बाद सभापति अर्थात मेयर श्रीचंद तेजवानी द्वारा सर्वदलीय निगरानी समिति गठित करने की कल्पना बुधवार शाम साकार हो गई. उन्होंने 13 सदस्यीय समिति की घोषणा कर दी. जिसमें महापौर, उपमहापौर, स्थायी समिति अध्यक्ष, गट नेता सहित 13 लोगों को शामिल किया गया है. समिति ने संपूर्ण शहर की गंदगी दूर करने का निर्णय और जिम्मा लिया है. समिति सदस्यों का यह भी कहना है कि, राजनीतिक मतभेद दूर कर शहर और शहरवासियों के हित में निगरानी की जाएगी. जहां भी गंदगी का आलम दिखाई देगा, उसे हटाने में कोताही देखी जाएगी, तुरंत संबंधितों के कान उमेठे जाएंगे.
* समिति में कौन-कौन
निगरानी समिति में महापौर श्रीचंद तेजवानी, उपमहापौर सचिन भेंडे, स्थायी समिति अध्यक्ष अविनाश मार्डीकर, नेता सदन चेतन गावंडे, नेता प्रतिपक्ष विलास इंगोले, गट नेता नाना आमले, स्वीकृत नगरसेवक मिलिंद चिमोटे, दिनेश बूब, एमआईएम के गट नेता अब्दूल शेख हमीद, सैयद राशिक अली, स्वीकृत नगरसेवक प्रा. प्रशांत देशपांडे, गट नेता राजेंद्र तायडे, प्रा. प्रशांत वानखडे का समावेश है.
* साफ-सफाई पर गडाई नजरें
समिति ने समस्त अमरावती शहर की साफ-सफाई पर ध्यान केंद्रीत किया है. मनपा ने सफाई ठेकेदार के रुप में कोणार्क इंफ्राटक्चर को नियुक्त किया है. उसके कामकाज की देखरेख समिति करेगी. अमरावती को गंदगी से छूटकारा दिलाकर सफाई पसंद महानगर के रुप में अमरावती की छवि रहेगी.





