मंडी के फल बाजार से ज्यादा खरीदी बाहर
मंदी में फलो की आवक नाममात्र, सेस को कर रहे नजरअंदाज

अमरावती/दि.26 – इन दिनों बाजार में मौसमी फलोें की भारी आवक हो रही हैं. खुदरा फल बाजार समेत हर सडक किनारे फलों की दुकानों की कतार लगी दिखती हैं. लेकिन हैरानी की बात यह है कि मंडी यार्ड में आम अनानास और अनार जैसे प्रमुख फलों की आवक नाममात्र हो रही हैं. इससे स्पष्ट होता है कि फल व्यापारी बडे पैमाने पर मंडी के बाहर ही सेस बचाते हुए अपना व्यापार कर रहे हैं. वहीं कुछ थोक व्यापारी सिधे बाहर से माल बुला रहे हैं. जिससे उस माल की मंडी यार्ड में ना तो निलामी होती है और नाहीं अधिकृत एंट्री दर्ज हो रही हैं. इस कारण मंडी समिति को मिलनेवाले सेस का नुकसान हो रहा हैं.
व्यापारियों का कहना है कि बाहर व्यापार करने से उन्हें तत्काल नकद लेनदेन और कम खर्च का फायदा मिलता हैं. वहीं मंडी प्रशासन की ढिलाई के चलते यह प्रथा लगातार बढती जा रही हैं. यदि समय रहते इस पर नियंत्रण नहीं किया गया तो मंडी व्यवस्था पर इसका गंभीर असर होगा और आर्थिक नुकसान भी झेलना पडेगा. व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि मंडी के बाहर हो रही अवैध खरिदी पर सख्ती से कार्रवाई की जाए और मंडी यार्ड में ही व्यापार सुनिश्चित किया जाए. ताकि सेस की वसूली और पारदर्शिता बनी रहे.
* व्यापारी परप्रांतों से बुलाते है सीधा माल
शहर के कई बडे व्यापारी पुणे, रत्नागिरी, आंध्रप्रदेश आदि शहरों से सिधे माल बुलाते हैं. वर्तमान में कैरी, आम, अंगूर, अनानास, केला आदि ॅफलों के गोदाम हैं. संतरे की मंडिया भी हैं. जिससे जो माल मंडी यार्ड में आता हैं उतना ही दर्ज किया जा रहा हैं. कई बार तो मंडी के व्यापारियों को बाहर ही व्यापारियों से माल बेचने की नौबत भी आती हैं.
– प्रमोद इंगोले, मंडी संचालक





